TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Women Cricket Match: RPS Trophy 2026 में बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Table of Content

रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स गैलेक्सी एलेवेन ने आरपीएस एलेवेन को 3 विकेट से हराया

लखनऊ। लोकप्रिय पूर्व सांसद, प्रख्यात अधिवक्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. श्री राम पियारे सुमन की 79वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी के पारा स्थित स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में एक दिवसीय महिला क्रिकेट प्रदर्शनी मैच ‘आरपीएस ट्रॉफी 2026’ का सफल आयोजन हुआ। उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन एवं आर पी एस चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बेटियों को समर्पित यह मैच महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

मैदान पर दिखा कड़ा मुकाबला
मैच की शुरुआत में आरपीएस एलेवेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 118 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रियांशी यादव ने शानदार 40 रन और अपेक्षा त्रिपाठी ने 31 रनों का योगदान दिया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी एलेवेन की ओर से संध्या छेत्री ने बेहद किफायती गेंदबाजी की।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स गैलेक्सी एलेवेन की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद 20वें ओवर में 7 विकेट खोकर 119 रन बनाकर 3 विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से आयुषी श्रीवास्तव ने 42 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि शगुन यादव ने 17 रनों का महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

बेटियों के सपनों को नई उड़ान
कार्यक्रम की आयोजक और उर्मिला सुमन-द फाउंडेशन की प्रेसिडेंट रीता प्रकाश “मणिकर्णिका” (पुत्री स्व. राम पियारे सुमन) ने बताया कि यह आयोजन लगातार चार वर्षों तक अंबेडकर नगर में होने के बाद पिछले तीन वर्षों से लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और लड़कियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

सम्मान और विशेष सहयोग
मैच के उपरांत दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को उत्साहवर्धन हेतु शॉपिंग कूपन प्रदान किए गए। इस अवसर पर आरपीएस चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट राजन सुमन, लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी शुभांश, और यूपीसीए की क्रिकेट प्रबंधक व नेशनल खिलाड़ी साइमा अली विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश यादव (सेज क्रिकेट अकादमी), भरत दुबे (अध्यक्ष, नाजा कंप्यूटर मार्केट), अर्पित यादव (अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब), संयुक्ता दुबे, अखिल कुमार और शिवम सुमन का विशेष सहयोग रहा।

बाबू जी की स्मृति में जनहित कार्य
जयंती के अवसर पर केवल खेल ही नहीं, बल्कि जनसेवा के कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई। अलीगंज सेक्टर जी स्थित राम निवास पार्क में क्षेत्रीय पार्षद पृथ्वी गुप्ता के सानिध्य में बाबू जी की स्मृति में पार्क में आने वाले आगंतुकों हेतु बेंच लगवाई गईं, ताकि वरिष्ठ नागरिकों और आमजन को सुविधा मिल सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.