लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) और समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड ने परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में कुल 12,333 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। अब ये सभी चयनित अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे, जिसमें दस्तावेज़ सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल हैं। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट (PST/PET) की शुरुआत मई 2026 के तीसरे सप्ताह से की जाएगी। फिजिकल टेस्ट की तिथि और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।
