TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow News: 2 वर्षीय बच्ची के पेट से 1.5 किलो दुर्लभ ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया

Table of Content

लिपोब्लास्टोमा ट्यूमर की जटिल सर्जरी कर केजीएमयू डॉक्टरों ने बच्ची की जान बचाई

लखनऊ। KGMU के Department of Pediatric Surgery के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी कर 2 वर्षीय बच्ची के पेट से 1.5 किलोग्राम का दुर्लभ ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया। बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बस्ती जिले के ग्राम काबरा, मुंडेरवा निवासी शिवम की 2 वर्षीय बेटी अंशिका पिछले दो महीनों से लगातार पेट दर्द से परेशान थी। धीरे-धीरे दर्द बढ़ने लगा, भूख कम हो गई और उल्टी की शिकायत भी होने लगी। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद भी राहत नहीं मिलने पर बच्ची को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया।

लिपोब्लास्टोमा जैसे दुर्लभ ट्यूमर की सफल सर्जरी से बच्ची को मिला नया जीवन

KGMU के Department of Pediatric Surgery में प्रोफेसर आनंद पांडे ने जांच के दौरान बच्ची के पेट में बड़ा Tumor होने की आशंका जताई। सीटी स्कैन में यह ट्यूमर “लिपोब्लास्टोमा” पाया गया, जो बच्चों में होने वाला एक दुर्लभ Tumor माना जाता है।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जे.डी. रावत ने परिजनों को सर्जरी की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद 27 अप्रैल 2026 को बच्ची को भर्ती किया गया। प्रोफेसर जे.डी. रावत की देखरेख में प्रोफेसर आनंद पांडे, डॉ. राहुल राय, डॉ. कौशल कुलकर्णी और डॉ. कृति पटेल की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। वहीं एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व प्रोफेसर सतीश वर्मा ने किया।
डॉक्टरों के अनुसार 1.5 किलो का ट्यूमर आंतों, दाहिने गुर्दे और पेट की अन्य संरचनाओं पर दबाव बना रहा था। जटिल सर्जरी के बाद ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।
प्रोफेसर रावत ने बताया कि लिपोब्लास्टोमा बचपन में होने वाला बेहद दुर्लभ Tumor है, जो पेट, हाथ या पैरों में विकसित हो सकता है। समय पर पहचान और सावधानीपूर्वक सर्जरी से इसका सफल इलाज संभव है। केजीएमयू की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने इस सफल सर्जरी के लिए पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। यह सफलता KGMU को Pediatric Surgery और Complex Tumor Surgery के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में स्थापित करती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.