TN

TotaRam News

What's Hot

बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति संभव

Table of Content

प्रधानमंत्री भगवान बुद्ध के संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचा रहे : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुशीनगर में आयोजित 2570 वीं बुद्ध पूर्णिमा समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान तथागत बुद्ध का शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश आज पूरे विश्व के लिए पहले से अधिक प्रासंगिक है। वर्तमान समय में जब विश्व युद्ध और अशांति की विभीषिका से जूझ रहा है, तब भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान तथागत बुद्ध ने मानवता को शांति का मार्ग दिखाया और भारत ने विश्व को युद्ध नहीं, बल्कि बुद्ध का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को नए विस्तार के साथ स्थापित कर रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य भंतेगणों, बौद्ध अनुयायियों एवं जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर, श्रावस्ती, सारनाथ, संकिसा, कौशांबी सहित भगवान बुद्ध से जुड़े सभी पवित्र स्थलों का अभूतपूर्व विकास डबल इन्जन सरकार मे हुआ है। एयर, रोड और रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ कर इन स्थलों को वैश्विक बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई गई है।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को और अधिक सक्रिय बनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से प्रयासरत है, ताकि विश्वभर से आने वाले बौद्ध श्रद्धालुओं को अधिक सुविधा मिल सके।
उप मुख्यमंत्री ने अपने रूस प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लेकर रूस के काल्मिकिया गणराज्य भेजा था। वहां जिस प्रकार श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का स्वागत हुआ, वह भारत की आध्यात्मिक शक्ति और भगवान बुद्ध के प्रति वैश्विक आस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लगभग 40 बौद्ध देशों के साथ भारत के संबंधों की गहराई बढ़ाने में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं सम्राट अशोक महान की गौरवशाली विरासत पर गर्व है। सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के संदेश को विश्वभर में पहुंचाया था और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की चर्चा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के उल्लेख के बिना अधूरी है। बाबा साहब ने भगवान बुद्ध के विचारों को सामाजिक समरसता और न्याय के साथ जोड़ा तथा समाज को नई दिशा दी।
उप मुख्यमंत्री ने बौद्ध अनुयायियों से आह्वान किया कि वे भगवान बुद्ध के विचारों को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रम के सम्मान की नई परंपरा स्थापित की है। प्रयागराज महाकुंभ में सफाईकर्मियों के चरण पखारना तथा अयोध्या व काशी में मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों का सम्मान करना श्रम के प्रति उनकी संवेदनशीलता का प्रतीक है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश सर्वकालिक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में करुणावतार भगवान बुद्ध के दर्शन किये। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर में संपूर्ण विश्व को अहिंसा और शांति का मार्ग दिखाने वाले भगवान बुद्ध जी को नमन करते हुये उनके करूणा व शान्ति के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने की अपील की इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सहजानंद राय , दुर्गेश राय एवं जनप्रतिनिधिओ, गणमान्य नागरिकों, व समाजसेवियों व पूज्य भन्तेगणो बौद्ध भिक्षुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

Uttar Pradesh Divyangjan Scheme: 17 सितंबर 2026 को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण से लाभान्वित होंगे दिव्यांगजन

प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में भव्य आयोजन होंगे – राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज अपनेे सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा...

INS Sudarshini: Lokayan 26 अभियान के तहत भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत Barcelona पहुंचा

Lokayan 26 के तहत भारतीय नौसेना का वैश्विक समुद्री अभियान डेस्क। भारतीय नौसेना का नौवहन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, वैश्विक समुद्री अभियान लोकायन 26 के तहत 01 सितंबर 2026 को स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर और उत्तरपूर्वी तट पर स्थित बार्सिलोना पहुंचा। बार्सिलोना में ठहराव के दौरान, यह पोत स्पेन की नौसेना और अन्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.