TN

TotaRam News

What's Hot

भरत खेड़ा ने संभाला एमएसएमई सचिव का कार्यभार

Table of Content

भरत खेड़ा बने एमएसएमई सचिव, तीन दशक के अनुभव से होगा क्षेत्र सशक्त

डेस्क। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय, भारत सरकार के नव नियुक्त सचिव भरत खेड़ा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 1995 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी भरत खेड़ा ने केंद्र और राज्य सरकारों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उन्हें तीन दशकों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है। भरत खेड़ा अपने वर्तमान दायित्व से पहले उपभोक्ता मामले विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे।
भरत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में अपनी विशिष्ट सेवाओं के दौरान, भरत खेड़ा ने नवंबर 2014 से फरवरी 2020 के बीच पाँच वर्षों से अधिक समय रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दीं। संयुक्त सचिव (वायु) के रूप में उन्होंने भारतीय वायु सेना से संबंधित विषयों का दायित्व संभाला। इसी अवधि के दौरान उन्हें वर्ष 2017 से 2020 तक लगातार चार वर्षों के लिए गणतंत्र दिवस समारोह सहित राष्ट्रीय औपचारिक आयोजनों के समन्वय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रक्षा मंत्रालय में सीमा सड़क संगठन से संबंधित मामलों तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े कार्यों का भी प्रभावी रूप से निर्वहन किया।
भरत खेड़ा, रक्षा उत्पादन विभाग में कार्य करते हुए, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड, गोवा शिपयार्ड लिमिटेड तथा हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के निदेशक मंडल के सदस्य रहे। उन्होंने रक्षा अवसंरचना परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा ‘मेक इन इंडिया’ पहल को आगे बढ़ाने में विशिष्ट भूमिका निभाई। इसके पश्चात, भरत खेड़ा ने लगभग दो वर्षों तक कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया, जहाँ उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों का दायित्व संभाला और कोविड-19 महामारी के दौरान रणनीतिक नीतिगत निर्णयों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
भरत खेड़ा बीआईटीएस पिलानी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं। उन्होंने लोक प्रशासन में सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय के मैक्सवेल स्कूल से मास्टर डिग्री प्राप्त की है तथा इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस (आईएसबी) से लोक नीति में उन्नत प्रबंधन कार्यक्रम की भी पढ़ाई पूरी की। इसके अतिरिक्त, वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में चेवनिंग गुरुकुल फेलो भी रह चुके हैं।
भरत खेड़ा ने हिमाचल प्रदेश सरकार में भी गृह सचिव के अतिरिक्त लोक निर्माण, सामान्य प्रशासन, राज्य कर एवं आबकारी, सूचना एवं जनसंपर्क और ऊर्जा जैसे विभिन्न विभागों में प्रधान सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपने करियर के प्रारंभिक चरण में, राज्य सड़क परिवहन निगम, राज्य औद्योगिक विकास निगम तथा एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया। एमएसएमई क्षेत्र भरत की जीडीपी में वर्तमान में 30 प्रतिशत से अधिक का योगदान कर रहा है। साथ ही इसका रोजगार सृजन से लेकर विनिर्माण तथा निर्यात में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सचिव के रूप में भरत खेड़ा इस क्षेत्र को सशक्त बनाने और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में एम एस एम ई की भूमिका को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.