TN

TotaRam News

What's Hot

केजीएमयू के प्रो. डॉ. दर्शन बजाज को तीन प्रतिष्ठित फेलोशिप

Table of Content

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George’s Medical University) के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. दर्शन बजाज को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। डॉ. बजाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस से एफ.सी.सी.पी. (FCCP), राष्ट्रीय स्तर पर इंडियन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस से एफ.आई.सी.एस. (FICS) तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल मेडिसिन से एफ.आई.ए.सी.एम. (FIACM) की फेलोशिप प्रदान की गई है।

चिकित्सा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें आगामी अक्टूबर माह में अमेरिका के एरिजोना में आयोजित कार्यक्रम में एफ.सी.सी.पी. सम्मान से औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि न केवल युवा प्रोफेसर डॉ. बजाज के लिए व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि केजीएमयू और विशेष रूप से रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। डॉ. बजाज के इस सम्मान से संस्थान में हर्ष का माहौल है और चिकित्सा क्षेत्र में उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक आयोजित की

डेस्क। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, 30 अप्रैल 2026 को वर्चुअल माध्यम से ब्रिक्स महिला कार्य समूह की प्रथम प्रारंभिक बैठक आयोजित की।इस बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके साथ ही, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों, और संयुक्त राष्ट्र महिला व...

केजीएमयू के प्रो. डॉ. दर्शन बजाज को तीन प्रतिष्ठित फेलोशिप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (King George’s Medical University) के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. दर्शन बजाज को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। डॉ. बजाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियंस से एफ.सी.सी.पी. (FCCP), राष्ट्रीय स्तर पर इंडियन कॉलेज ऑफ...

स्वच्छता पखवाड़ा 2026: संसदीय कार्य मंत्रालय ने चलाया स्वच्छता और डिजिटलीकरण अभियान

डेस्क। संसदीय कार्य मंत्रालय ने 16 से 30 अप्रैल, 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें मंत्रालय के सभी विभागों/प्रकोष्ठों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छता, सफाई, अभिलेख प्रबंधन और कार्यस्थल सुधार पर ध्यान केंद्रित करना...

बरगी डैम हादसा: तूफान में पलटी टूरिस्ट क्रूज, 9 की मौत

डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। MP Tourism की पर्यटकों से भरी क्रूज नाव तेज आंधी और तूफान के बीच पलटकर डूब गई। शुक्रवार सुबह तक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार,...

बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष: जानें गौतम बुद्ध के उपदेश और इस दिन का महत्व

डेस्क। बुद्ध पूर्णिमा, जिसे वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, भारत और दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण बौद्ध पर्व है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन प्रमुख घटनाओं—जन्म, ज्ञान प्राप्ति (बोधि) और महापरिनिर्वाण—की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.