TN

TotaRam News

What's Hot

मानचित्र प्रक्रिया होगी अधिक सरल, योग्य आर्किटेक्ट्स को इम्पैनल करेगा एलडीए

Table of Content

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर जारी किया गया विज्ञापन
  • काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में पंजीकृत आर्किटेक्ट कर सकेंगे आवेदन

लखनऊ। लखनऊ में भवन मानचित्र बनवाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एलडीए योग्य आर्किटेक्ट्स का पैनल तैयार करेगा, जो अधिक सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मानचित्र पास कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आर्किटेक्ट्स के इम्पैनलमेंट के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में आवासीय एवं व्यावसायिक भवन बनाने के लिए नागरिकों को प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना होता है। इसके लिए लोगों को निजी स्तर पर आर्किटेक्ट ढूंढने पड़ते थे, जिसमें कई बार बिचौलिये सामने आ जाते थे। इससे लोगों को अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ती थी और धोखाधड़ी की आशंका भी बनी रहती थी। इसके अलावा कई मामलों में आर्किटेक्ट के अधीनस्थों द्वारा मानचित्र सबमिट किए जाते थे, जिनमें तकनीकी खामियों के कारण आवेदन निरस्त हो जाते थे। इससे मानचित्र स्वीकृति में अनावश्यक विलंब होता था और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

बिचौलियों की भमिका होगी खत्म
उपाध्यक्ष ने बताया कि नयी व्यवस्था के तहत लोगों को भवन मानचित्र बनवाने के लिए आर्किटेक्ट की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। एलडीए द्वारा पैनल में शामिल किए गए योग्य आर्किटेक्ट्स की सूची उपलब्ध करायी जाएगी, जिससे लोगों को सीधे प्रमाणित और विश्वसनीय सेवाएं मिल सकेंगी। इससे बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और मानचित्र के लिए अतिरिक्त भुगतान तथा धोखाधड़ी की संभावनाओं पर भी रोक लगेगी।

पंजीकृत आर्किटेक्ट कर सकेंगे आवेदन
मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम ने बताया कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर में पंजीकृत आर्किटेक्ट ही पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयनित आर्किटेक्ट्स को उपलब्धता के आधार पर प्राधिकरण कार्यालय में वर्क स्पेस भी उपलब्ध कराया जाएगा। आर्किटेक्ट्स के लिए 75 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से फीस निर्धारित की गई है। इसके अतिरिकत बेहतर प्रदर्शन करने वाले आर्किटेक्ट्स को प्राधिकरण के स्तर से 50,000 रुपये तक का तिमाही इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नयी व्यवस्था के तहत केवल अधिकृत एवं जिम्मेदार आर्किटेक्ट्स ही प्रक्रिया में शामिल होंगे। इससे आवेदन की गुणवत्ता बेहतर होगी और मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया तेज, सुगम और पारदर्शी बनेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुई भर्तियां, बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर फिर शुरू हुई प्रक्रिया

प्रयागराज/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी विभागों में भर्तियों की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा सहायक आचार्य (बीएड) के 107 पदों हेतु संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह कदम...

धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी किताबों की उपलब्धता व समय पर वितरण की समीक्षा की

डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छपाई और वितरण की समीक्षा की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहें।शिक्षा...

केशव मौर्य ने काशी को सौगातों के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई ऐतिहासिक सौगातों के लिए उनका हृदयतल से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल काशी सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री...

मानचित्र प्रक्रिया होगी अधिक सरल, योग्य आर्किटेक्ट्स को इम्पैनल करेगा एलडीए

लखनऊ। लखनऊ में भवन मानचित्र बनवाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एलडीए योग्य आर्किटेक्ट्स का पैनल तैयार करेगा, जो अधिक सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मानचित्र पास कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आर्किटेक्ट्स के इम्पैनलमेंट के लिए विज्ञापन जारी...

बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत लखनऊ व फर्रुखाबाद में आलू की खरीद शुरू

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए विभिन्न जनपदों में आलू क्रय केन्द्र तत्काल स्थापित कर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा। मंत्री के निर्देशों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.