/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

केशव मौर्य ने काशी को सौगातों के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई ऐतिहासिक सौगातों के लिए उनका हृदयतल से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल काशी सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के करकमलों द्वारा बनास डेयरी से जुड़ी महिलाओं को रू 105 करोड़ का बोनस वितरित किया गया, जिससे डेयरी क्षेत्र में कार्यरत मातृशक्ति को आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा मिलेगी और उनकी आजीविका को मजबूती प्राप्त होगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वाराणसी-पुणे एवं अयोध्या-मुंबई अमृत भारत ट्रेनों का शुभारम्भ किया, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और पर्यटन को व्यापक बढ़ावा मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वाराणसी में रू 6,330 करोड़ से अधिक लागत की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर काशी के समग्र विकास को नई गति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा स्वच्छता, यातायात और पर्यटन सुविधाएं अधिक सुलभ एवं आधुनिक बनेंगी। उप मुख्यमंत्री ने काशीवासियों एवं प्रदेशवासियों की ओर से इन विकासपरक सौगातों के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन एवं पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं सर्वकल्याण की कामना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.