TN

TotaRam News

What's Hot

एसजीपीजीआई कर्मचारी चुनाव: धर्मेश कुमार अध्यक्ष, सीमा शुक्ला महामंत्री निर्वाचित

Table of Content

धर्मेश कुमार और सीमा शुक्ला की बड़ी जीत, शांतिपूर्ण मतदान के बाद नई कार्यकारिणी का गठन

लखनऊ। Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (एसजीपीजीआई) लखनऊ के कर्मचारी महासंघ चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी टी. एस. नेगी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही।
अध्यक्ष पद पर धर्मेश कुमार ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 596 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को 381 वोट मिले। इस प्रकार धर्मेश कुमार ने स्पष्ट अंतर से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया। वहीं महामंत्री पद पर सीमा शुक्ला ने 719 मतों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी ललित मोघा को 380 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अजय कुमार ने 497 और मंजू लता यादव ने 481 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर नीलमणि तिवारी ने 630 मत पाकर विजय हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अंकुश वैद्य को 380 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार ने 725 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
अन्य पदों की बात करें तो संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार ने 482 मत प्राप्त कर अभयानंद मिश्रा (465 मत) को हराया। संगठन मंत्री पद पर अंकिता पांडेय ने 407 मत हासिल कर वैभव श्रीवास्तव (366 मत) को पराजित किया। कार्यालय मंत्री पद पर ब्रज भूषण यादव ने 571 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं प्रचार मंत्री पद पर सुनील रूपजी ने 467 मतों के साथ प्रीति मौर्य (326 मत) को हराया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वसीम अहमद, अचला मिश्रा , निखिल सक्सेना, ज्ञान सिंह, श्रीकृष्ण पाल और गौरव श्रीवास्तव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान परिसर में खुशी का माहौल देखा गया और विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों ने बधाई दी। चुनाव अधिकारी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ संस्थान के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.