TN

TotaRam News

What's Hot

बहराइच में 9 पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृत

Table of Content

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजनान्तर्गत देवीपाटन मण्डल के अन्तर्गत आने वाले बहराइच जनपद के लिए 396.80 लाख रूपये की पर्यटन विकास की 09 परियोजनायें स्वीकृत की गयी। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए यू0पी0एस0टी0डी0सी0 को कार्यदायी सस्ंथा नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि इन परियोजनाओं के कार्य गुणवत्ता तथा समयबद्धता के साथ पूरा किया जाये।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहाँ दी। उन्होंने बताया कि जनपद बहराइच के अन्तर्गत आने वाली विधान सभाओं के लिए जो परियाजनायें स्वीकृत की गयी है, उसके अन्तर्गत पयागपुर मेें प्राचीन हनुमान मंदिर, हुजूरपुर के पर्यटन विकास के लिए 39.80 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार नानपारा विधान सभा क्षेत्र में रामपुर धोबियाहार स्थित प्रसिद्ध श्री बुढ़ेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 40 लाख रूपये तथा सदर विधान सभा क्षेत्र के लिए बेरिया मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 57.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि महसी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित मरी माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 40.00 लाख रूपये, मटेरा विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलीनाथ शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 35 लाख रूपये, कैसरगंज के हर्दौली माता मंदिर के लिए 45.00 लाख रूपये, बेलहा विकास खण्ड मिहीपुरवा के ग्राम कारीकोट में ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए 25.00 लाख रूपये की धनरशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार पयागपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मेें स्थापना सुविधाओं के लिए 57.00 लाख तथा बलहा विधान सभा क्षेत्र स्थित बाबा मंदिर सेमरी मलमता में अवस्थापना केे लिए 58.00 लाख रूपये की धनरशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में आस्था से जुड़े स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा अवस्थपना सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन भी सृजित होंगे। इसके अलावा सनातन संस्कृति के मूल्यों को संरक्षित किया जा सकेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.