TN

TotaRam News

What's Hot

नशा मुक्त भारत अभियान ऐप 2.0 लॉन्च होगा

Table of Content

डेस्क। नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा 15 अगस्त 2020 को 272 चिन्हित सबसे संवेदनशील जिलों में शुरू किया गया था और अब इसे 15 अगस्त 2023 से देश के सभी जिलों में विस्तारित कर दिया गया है। नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य आम लोगों तक पहुंचना और मादक पदार्थों के सेवन के बारे में जागरूकता फैलाना है।
अब तक, जमीनी स्तर पर किए गए विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से, देश भर में शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न स्तरों पर आयोजित 8.3 लाख से अधिक गतिविधियों के माध्यम से 9.5 करोड़ से अधिक युवाओं, 6.47 करोड़ से अधिक महिलाओं और 28,000 से अधिक कुशल स्वयंसेवकों सहित 26 करोड़ से अधिक लोगों को मादक पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया गया है।
मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के निगरानी एवं कार्यान्वयन ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नशामुक्त भारत अभियान (एनएएमबीए) ऐप 2.0 का उन्नत संस्करण लॉन्च करेगा। यह उन्नत एप्लिकेशन राज्यों/जिलों और अन्य हितधारकों के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल उपकरण के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो राष्ट्रीय, राज्य, जिला और संस्थागत स्तरों पर कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच वास्तविक समय में रिपोर्टिंग, निगरानी और समन्वय को सुगम बनाएगा। उन्नत संस्करण मौजूदा क्षमताओं को बढ़ाते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही और डेटा-आधारित शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई सुविधाएं प्रदान करता है।
एनएएमबीए ऐप, जो वर्तमान में अधिकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, राज्यों, जिलों, आध्यात्मिक संगठनों और अन्य हितधारकों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गतिविधियों को अपलोड करने और ट्रैक करने में सहायता करता है। यह ऐप एक समेकित डैशबोर्ड के माध्यम से लगभग वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करता है। यह नशा मुक्ति मित्रों के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री और बुनियादी संचार सहायता प्रदान करके जागरूकता प्रयासों को सुगम बनाने के लिए एक संसाधन मंच के रूप में भी कार्य करता है। ऐप में मास्टर स्वयंसेवकों (नशा मुक्ति मित्रों) को जोड़ने और प्रबंधित करने की एक सरल प्रणाली शामिल है और यह संस्थानों को अपने लोक सम्‍पर्क के हिस्से के रूप में संकल्‍प लेने से संबंधित कार्यकलापों को आयोजित करने में सक्षम बनाता है। इसके अतिरिक्त, यह नशा मुक्ति हेल्पलाइन और मानस हेल्पलाइन जैसे प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों तक पहुंच प्रदान करता है, जिनमें नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाएं, साथ ही बुनियादी तकनीकी सहायता संपर्क शामिल हैं।

एनएमबीए ऐप 2.0 में नई सुविधाएँ

विद्यमान सुविधाओं के अतिरिक्त, एनएमबीए ऐप 2.0 के सुदृढ़ीकरण तंत्र में निम्नलिखित नई सुविधाएँ भी शामिल की गई हैं:

1. नागरिकों के लिए सुविधाएँ:
अब नागरिक ई-प्रतिज्ञा ले सकते हैं, आईईसी (IEC) सामग्री तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं, हेल्पलाइन सहायता ले सकते हैं तथा नशामुक्ति केंद्रों के विवरण देख सकते हैं।

2. जीआईए (अनुदान सहायता प्राप्त संस्थान) के लिए समर्पित पहुँच:
जीआईए को अब भूमिका-आधारित (role-based) एक्सेस के माध्यम से प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे नशामुक्ति केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों की वास्तविक समय में रिपोर्टिंग और निगरानी संभव हो सकेगी।

3. जीआईए संस्थानों के लिए अनुदान की वास्तविक समय स्थिति:
इस ऐप में सभी जीआईए की अनुदान स्थिति उपलब्ध कराई गई है, जिसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश तथा संबंधित संस्थान देख सकते हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, निधि ट्रैकिंग सरल होगी और अनुदान के उपयोग में जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

4. ‘निकटतम नशामुक्ति केंद्र’ सुविधा:
यह सुविधा उपयोगकर्ताओं को अपने आसपास के नशामुक्ति केंद्रों की पहचान करने में मदद करती है, जिससे त्वरित रेफरल और उपचार सेवाओं तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित होती है।

5. फीडबैक तंत्र:
यह सुविधा आम नागरिकों को ऐप और सेवाओं में निरंतर सुधार हेतु अपनी प्रतिक्रिया साझा करने में सक्षम बनाती है।एनएमबीए 2.0 ऐप का शुभारंभ नशा-मुक्ति प्रयासों के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु संस्थागत तंत्र को सुदृढ़ करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.