TN

TotaRam News

What's Hot

चौपालों से गूंजा लोकतंत्र

Table of Content

  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रदेशभर में जनभागीदारी का उत्सव
  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर यूपी में जनपद/ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाएं
  • जनभागीदारी से सशक्त पंचायतें: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रदेशभर में हुए कार्यक्रम
  • पंचायतों का सशक्तिकरण ही मजबूत लोकतंत्र की नींव-मा. पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर उत्तर प्रदेश के गांवों में लोकतंत्र का सजीव स्वरूप देखने को मिला। चौपालों पर गूंजती चर्चाएं, विकास के नए संकल्प और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की असली ताकत गांवों में ही निहित है।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं पंचायतों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण विकास, जनभागीदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।
प्रदेश की ग्राम पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, जिनमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्थानीय विकास योजनाओं, जनसमस्याओं के समाधान तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से पंचायत स्तर पर सहभागितापूर्ण एवं जवाबदेह शासन की भावना को और अधिक सशक्त किया गया।
जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आयोजित इन कार्यक्रमों के अंतर्गत पंचायत उन्नति सूचकांक के तहत प्रगति की समीक्षा, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण, महिला सशक्तिकरण तथा स्वच्छता एवं अन्य विकास कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हमारे लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का अवसर है। पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और प्रदेश सरकार इनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक पंचायत पारदर्शी, जवाबदेह एवं आत्मनिर्भर बनकर विकास की धारा को गांव-गांव तक पहुंचाए। पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश प्रदेश की पंचायतों को सशक्त बनाकर समग्र ग्रामीण विकास के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत प्रयासरत है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.