TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. मनसुख मांडविया ने 69वें फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया

Table of Content

डेस्क। राष्ट्र निर्माण में फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 69वें फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व करते हुए नागरिकों से फिट इंडिया आंदोलन में शामिल होने और एक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सक्रिय जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया।
डॉ. मांडविया ने कहा, ‘संडे ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर देश के युवा फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘फिट इंडिया’ का संदेश दिया है। यह केवल एक संदेश नहीं है, बल्कि विकसित भारत के लिए एक आवश्यकता है।” डॉ. मांडविया ने फिटनेस का महत्व बताते हुए कहा कि यदि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनना है, तो उसके नागरिकों, विशेषकर युवाओं की फिटनेस ही इसकी आधारशिला है।
उन्होंने आगे कहा “एक स्वस्थ नागरिक एक स्वस्थ समाज का निर्माण करता है, और एक स्वस्थ समाज किसी राष्ट्र को विकसित बनाता है। मैं इस देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में शामिल हों और ‘फिट इंडिया’ का संदेश फैलाएं।” मंत्री ने फिट इंडिया ऐप के माध्यम से फिटनेस के साथ सततता के एकीकरण पर भी जोर दिया। इस ऐप से नागरिक साइकिल चलाकर कार्बन क्रेडिट अर्जित कर सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। अर्जित कार्बन क्रेडिट का उपयोग उत्पादों की खरीद के लिए किया जा सकता है और जल्द ही साइकिल चलाने के लीडरबोर्ड को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। तेज संगीत, एक साथ किए जाने वाले ज़ुम्बा व्यायाम, गतिविधि क्षेत्रों में बिछी योगा मैट और प्रतीक्षा में कतार में खड़ी साइकिलों के साथ, सुबह-सुबह ही यह स्थान एक जीवंत फिटनेस केंद्र बन गया। यहां योग प्रदर्शन, रस्साकशी प्रतियोगिताएं, रस्सी कूद, मनोरंजनात्मक खेल क्षेत्र, फोटो बूथ और विभिन्न प्रकार की इंटरैक्टिव फिटनेस गतिविधियां आयोजित की गई। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी – मशहूर हस्तियां, छात्र, पेशेवर, एथलीट और परिवार – बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
राष्ट्रमंडल खेल 2014 की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज पिंकी जांगरा को भी फिटनेस इन्फ्लुएंसर दिनेश शेट्टी (एक मुए थाई मार्शल आर्टिस्ट और इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर के विजेता) और सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया सिसोदिया के साथ सम्मानित किया गया।
इस बार के फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के विशेष साझेदार राहगिरी फाउंडेशन द्वारा “राज्य युवा नेता” विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। इस नुक्कड़ नाटक ने फिटनेस को जागरूकता और सामुदायिक संदेश के साथ जोड़ते हुए एक सामाजिक जुड़ाव का आयाम जोड़ा। राज्य के युवा नेता भारत सरकार की ‘माई भारत’ पहल का भी हिस्सा थे; ‘माई भारत’ ‘फिट इंडिया’ का स्थायी भागीदार है। यह युवा स्वयंसेवकों के योगदान के माध्यम से इस आंदोलन को आगे बढ़ा रहा है।
आयुष मंत्रालय की योग 365 पहल के तहत समर्थित एक विशेष योग परामर्श बूथ में, प्रतिभागियों ने निर्देशित सत्रों और परामर्शों के माध्यम से तनाव कम किया, जबकि तंत्रिका गतिविधि के लिए एक स्मार्ट वॉल फिटनेस चैलेंज ने सभी आयु वर्ग के उत्साही लोगों को आकर्षित किया। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन रोप स्किपिंग फेडरेशन, योगासन भारत, राहगिरी फाउंडेशन, माई बाइक्स और माई भारत के सहयोग से फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन करता है। यह साइकिलिंग अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जाता है, जिसमें एसएआई के क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), एसएआई प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी), खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) और खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी) शामिल हैं।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किया गया, फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल एक शक्तिशाली जन आंदोलन बन गया है। इसमें दिसंबर 2024 से अब तक देशभर में 2.63 लाख से अधिक स्थानों पर 28 लाख से अधिक नागरिकों की भागीदारी दर्ज की गई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.