TN

TotaRam News

What's Hot

प्रधानमंत्री 13 अप्रैल को ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे

Table of Content

डेस्क। नरेन्‍द्र मोदी 13 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियाँ और उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं भाग लेंगी। इसमें सरकार, शिक्षा जगत, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, मीडिया, सामाजिक कार्य और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिनिधि शामिल होंगी।
सितंबर 2023 में संसद ने ‘ नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया जो विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इस अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है। अब, देश भर में महिला आरक्षण के कार्यान्वयन को ध्यान में रखते हुए, 16 अप्रैल को संसद का सत्र बुलाया जा रहा है।
यह सम्मेलन भारत के विकास पथ को आकार देने में महिलाओं की अधिक भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह पंचायतों से लेकर संसद तक, सभी स्तरों पर शासन और नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाएगा। यह कार्यक्रम निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं के अधि‍क प्रतिनिधित्व के महत्व पर बल देगा।
यह सम्मेलन विकसित भारत 2047 की दिशा में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालेगा। यह विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के मुख्‍य स्तंभ के रूप में महिला नेतृत्व वाले विकास के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

काशी का संकट मोचन मंदिर: 400 साल पुराना हनुमान मंदिर, जिसे तुलसीदास ने स्थापित किया था

जानिए तुलसीदास और हनुमान जी से जुड़ी मान्यताएं बड़े मंगल विशेष | संजय मिश्र, वाराणसी। वाराणसी। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर काशी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिने जाने वाले इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां सच्चे...

तेलंगाना स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता Totaram.news. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और साहस एवं दृढ़ संकल्प के इतिहास...

एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 53 मातृ मृत्यु मामले का लिया स्वतः संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट

मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच एक वर्ष में प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवधि में 53 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इन मृत्‍यु का मुख्य कारण...

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.