TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ को मिला म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट

Table of Content

  • राजनाथ सिंह ने एलडीए की 5827.9 लाख रूपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस म्यूजियम में दिखेगा अवध की संस्कृति का संगम
  • गोमती नगर, ऐशबाग एवं गणेशगंज में 03 कम्यूनिटी सेंटर, देव वन-नक्षत्र वाटिका एवं ई-लाईब्रेरी भी नागरिकों को समर्पित

लखनऊ। लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट बनकर तैयार हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोमती नगर के विवेक खण्ड में आयोजित ‘गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव’ में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित म्यूजियम समेत 5827.9 लाख रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
चौक के हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस म्यूजियम में अवध की संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि म्यूजियम का निर्माण 4143.22 लाख रूपये की लागत से किया गया है। यह प्रदेश की पहली ऐसी आईकॉनिक बिल्डिंग है, जहां बिना किसी कॉलम या पिलर के सहारे के 45 मीटर लंबा कैंटीलीवर निर्मित किया गया है। म्यूजियम भवन की आकर्षक डिजाइन इस इमारत को एक अलग पहचान देती है।
म्यूजियम में अवध की ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। म्यूजियम में विभिन्न तरह की गैलरी विकसित की गयी हैं। जिनके नाम ‘मूल धारा, हुनर का सफर, हस्तशिल्प, सांझी आस्था, गंगा-जमुनी तहजीब, कारीगरी, महफिल-ए-अवध, नृत्यकला, नाट्यशाला, सोच एवं संवाद और जायका-ए-अवध’ हैं। इन गैलरियों के माध्यम से अवध की संस्कृति को जीवंत रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया है। म्यूजियम में वीआर गेमिंग एरीना भी बनाया गया है, जो दर्शकों को इतिहास से जोड़ने का नया अनुभव देगा।

शहर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस म्यूजियम का निर्माण कराया गया है। यह म्यूजियम लखनऊ की समृद्ध विरासत, कला, शिल्प परंपरा को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी से जोड़ने का काम करेगा। साथ ही स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि म्यूजियम सुबह 10ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक खुलेगा। इसमें प्रवेश शुल्क बच्चों के लिए 50 रूपये व व्यस्कों के लिए 100 रूपये निर्धारित किया गया है।

नागरिकों को लक्ष्मण मण्डपम की सौगात
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा एच0ए0एल0 के सी0एस0आर0 फंड से गोमती नगर के विवेक खण्ड में 539.13 लाख रूपये की लागत से 2358 वर्गमीटर क्षेत्रफल में लक्ष्मण मण्डपम्। गणेशगंज स्थित पुराना आर0टी0ओ0 परिसर में 562.32 लाख रूपये की लागत से 930 वर्गमीटर क्षेत्रफल में लक्ष्मण मण्डपम् व ऐशबाग के सुदर्शनपुरी में 132.52 लाख रूपये की लागत से 662 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सामुदायिक केन्द्र का निर्माण कराया गया है। इन कम्यूनिटी सेंटर में हाॅल, कमरे, कैंटीन, योगा सेंटर, लाईब्रेरी, क्लीनिक, फिजियोथेरेपी, स्टोर रूम आदि की सुविधा है। माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी ने इन तीनों कम्यूनिटी सेंटर का लोकार्पण करके इसे नागरिकों को समर्पित किया।

गोमती नगर में खुला देव वन
एलडीए द्वारा गोमती नगर के विनीत खण्ड में 382.45 लाख रूपये की लागत से देव वन-नक्षत्र वाटिका विकसित की गयी है। लगभग 08 एकड़ क्षेत्रफल में फैले देव वन में 12 राशि नक्षत्रों के प्रतीक पौधों की बाग लगायी गयी है। यहां लोगों की सुविधा के लिए पाथ-वे, योगा हट व बेंच का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा विनीत खण्ड में 68.26 लाख रूपये की लागत से ई-लाईब्रेरी का निर्माण कार्य कराया गया है। माननीय रक्षा मंत्री जी ने इनका भी शुभारंभ किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.