TN

TotaRam News

What's Hot

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर वैश्विक शांति एवं एकता का संदेश

Table of Content

  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन भवन, लखनऊ में कार्यक्रम को किया संबोधित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जन भवन (राजभवन), लखनऊ में आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया तथा इस अवसर उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की और राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति मे उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की संस्कृति सदैव संपूर्ण विश्व के कल्याण, शांति और मानवता की भावना से ओत-प्रोत रही है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में जब तनाव और अस्थिरता का वातावरण है, ऐसे समय में जैन धर्म का नवकार महामंत्र विश्व को शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करने का सामर्थ्य रखता है।
उन्होंने कहा कि विश्व नवकार महामंत्र दिवस केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक एकता, आध्यात्मिक जागृति और मानव कल्याण का व्यापक अभियान है। यह अत्यंत गौरव का विषय है कि इस अवसर पर 108 देशों के लाखों लोग एक साथ जुड़कर विश्व शांति और समरसता के लिए नवकार महामंत्र का जाप कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने जैन समाज द्वारा किए जा रहे सेवा, गौसंरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और करुणा की भावना ही भारत की वास्तविक शक्ति है।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। भारत केवल आर्थिक प्रगति ही नहीं, बल्कि शांति, धैर्य और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है, जिससे उसे वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान प्राप्त हो रही है।
उन्होंने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को विश्व नवकार महामंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवकार महामंत्र आध्यात्मिक जागृति, अहिंसा और आस्था का मूल आधार है, जो मानव चेतना को ऊर्जावान बनाते हुए शांति एवं आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर सभी नागरिक इसके संदेशों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और करुणा को अपनाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना की गरमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम मे डॉ. वीरेंद्र जायसवाल सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, जैन समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन विश्व शांति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

निवेशकों व युवाओं का बढ़ता रुझान, खाद्य प्रसंस्करण में संभावनाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए व्यापक रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत उपलब्ध कराई...

देश का पहला पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा केजीएमयू में: डॉ. सूर्यकान्त

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित रेस्पिवॉक कॉन्फ्रेंस का आज शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर के विभिन्न एम्स एवं चिकित्सा संस्थानों से लगभग 300 पल्मोनोलॉजिस्ट, जनरल फिजिशियन, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ, पीजी रेजिडेंट्स एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने प्रतिभाग कर कॉन्फ्रेंस...

आशा कार्यकर्ताओं को मिले संसाधन

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को एचसीएल सहायतित स्वयंसेवी संस्था ममता-एचएमआईएस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इंदिरा नगर में कार्यक्रम आयोजित हुया जहां पर सीएचसी इंदिरा नगर के तहत आने वाले दो नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीचसी)- जुगौली और खरगापुर तथा अलीगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाली तीन नगरीय पीएचसी- त्रिवेणी नगर,...

राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में “सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026” का आयोजन किया। इस बैठक में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मत्स्य...

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया, जिन्होंने अपना जीवन समानता, न्याय और शिक्षा के आदर्शों के लिए समर्पित किया।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि महात्मा फुले महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के पक्षधर के रूप में अग्रणी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.