TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस सुदर्शिनी एस्केल ए सेते 2026 में भाग लेने के बाद फ्रांस के सेते से रवाना

Table of Content

डेस्क। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, 7 अप्रैल, 2026 को सेते बंदरगाह से रवाना हुआ, जो प्रतिष्ठित एस्केल ए सेते उत्सव में उसकी सफल भागीदारी का प्रतीक है। यह द्विवार्षिक उत्सव भूमध्य सागर में सबसे बड़े समुद्री समारोहों में से एक है, जो वैश्विक समुद्री विरासत का जश्न मनाता है। इस आयोजन के दौरान, आईएनएस सुदर्शिनी ने बड़े अंतरराष्ट्रीय जहाजों के साथ विभिन्न समुद्री गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। पोत के चालक दल ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, समुद्री कार्यशालाओं और खेल आयोजनों में भाग लिया, जो उत्सव के कार्यक्रम का अभिन्न अंग थे।
इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण हेरिटेज सिटी परेड में भारतीय नौसेना की परेड टुकड़ी की भागीदारी थी, जो फ्रांसीसी नौसेना की 400वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। सेते की ऐतिहासिक सड़कों से गुजरते हुए, भारतीय तिरंगे को गर्वपूर्वक प्रदर्शित करते हुए, टुकड़ी ने अनुशासन, एकता और औपचारिक उत्कृष्टता का बेजोड़ प्रदर्शन किया।
उपलब्धियों की श्रृंखला में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, सुदर्शिनी रोइंग टीम ने ज्यूक्स मैरीटाइम्स में कांस्य पदक जीता। महोत्सव का समापन भव्य ग्रांडे परेड डे डिपार्ट के साथ हुआ, जो एक औपचारिक नौकायन जुलूस था। इस कार्यक्रम के दौरान जहाज ने अपने पाल फहराए, जिससे एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत हुआ।
बंदरगाह पर ठहरने के दौरान, जहाज आगंतुकों के लिए खुला था और हजारों लोगों का स्वागत किया। इससे उन्हें जहाज की भूमिका और क्षमताओं के बारे में जानकारी मिली। भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति भारत और फ्रांस के बीच मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव और बढ़ते समुद्री संबंधों को दर्शाती है। एफएस एटोइल और आईटीएस कोर्सारो के चालक दल के साथ एक संयुक्त योग सत्र भी आयोजित किया गया, जो स्वास्थ्य, सद्भाव और समग्र कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
फ्रांस में भारत के राजदूत संजीव सिंगला द्वारा जहाज पर एक आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति और भागीदार देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत विरासत और बढ़ते समुद्री सहयोग पर जोर दिया। अपनी रवानगी के बाद, आईएनएस सुदर्शिनी अब कैसाब्लांका के रास्ते में है, और लोकायन 26 के तहत समुद्री संबंधों को मजबूत करने के अपने मिशन को जारी रखे हुए है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.