TN

TotaRam News

What's Hot

वैश्विक फिल्मों के जरिए बच्चों के दृष्टिकोण का विस्तार

Table of Content

  • ए के शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ
  • ऊर्जा, स्वच्छता और संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश

लखनऊ। लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), कानपुर रोड परिसर में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री ए.के. शर्मा ने सहभागिता की। फेस्टिवल का उद्घाटन प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर गीता गांधी किंगडन द्वारा किया गया, जिन्होंने आयोजन के उद्देश्य एवं स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुंबई से आईं प्रसिद्ध सिंगर जनाई भोसले एवं उनके सहयोगी चरनजीत सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। यह फिल्म फेस्टिवल एक सप्ताह तक आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से प्राप्त लगभग 3000 से 3500 फिल्मों में से चयनित 250 से 300 उत्कृष्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका स्वयं का शिक्षण से जुड़ाव रहा है, इसलिए ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक दृढ़ संकल्प के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें, तो वे किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
अपने संबोधन में मंत्री ने स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण एवं नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने छात्रों से अपने घरों में सोलर ऊर्जा अपनाने की अपील की और बताया कि स्वच्छता अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ इस वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहा है और सभी से आह्वान किया कि सामूहिक प्रयासों से इसे प्रथम स्थान तक पहुंचाया जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.