TN

TotaRam News

What's Hot

आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय आयुष मिशन का विस्तार किया

Table of Content

डेस्क। आयुष मंत्रालय ने आयुष ग्रिड के तहत आयुष अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एएचएमआईएस) जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं, ताकि चिकित्सकों और फार्मासिस्टों द्वारा आयुष केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता का डिजिटलीकरण और निगरानी की जा सके। राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत, राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों को आयुष पद्धति के सामर्थ्य के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए व्यवहार परिवर्तन संप्रेषण (बीसीसी) और सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियों के कार्यान्वयन के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। इन पहलों में आयुष आधारित निवारक स्वास्थ्य देखभाल पद्धतियों को बढ़ावा देने और समुदायों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जनसंचार माध्यमों का उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त, व्यवस्थित आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों को भी समर्थन दिया जा रहा है, जिनका उद्देश्य शिविरों का आयोजन करके समाज को जागरूक करना और अन्य आयुष स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ उचित रेफरल लिंकेज के माध्यम से आयुष पद्धतियों की सामर्थ्य का उपयोग करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना है। इसके द्वारा एकल उपचारों के रूप में अथवा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के पूरक के रूप में निवारक, प्रोत्साहक, उपचारात्मक और पुनर्वास स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जाती हैं। एनएएम के तहत, देश भर में 12,500 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) [एएएम (आयुष)] को कार्यशील किया गया है। आयुष मंत्रालय ने आशा और एनएएम कर्मियों सहित स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को सामान्य स्वास्थ्य बनाए रखने और रोगों की रोकथाम के लिए आयुष के लाभों के बारे में प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यक्रम आयोजित किया है। ये जमीनी स्तर के कर्मी एएएम (आयुष) से जुड़े हुए हैं और समाज को जागरूक करने तथा सामान्य बीमारियों के लिए आयुष पद्धतियों का उपयोग करके आसान निवारक स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं पर लोगों का मार्गदर्शन करने में लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय स्वास्थ्य शिक्षा ब्यूरो (सीएचईबी), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (भारत) के सहयोग से, वर्ष 2024 और 2025 में आयुष चिकित्सा पद्धतियों में मस्कुलोस्केलेटल और चयापचय संबंधी विकारों के प्रबंधन पर मास्टर प्रशिक्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ये प्रशिक्षण आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा अधिकारियों के लिए आयोजित किए गए थे, जिनमें सभी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसके अलावा, एनएएम के लचीले घटक के तहत, शिक्षण संस्थानों और आयुष अस्पतालों/औषधालयों में शिक्षण कर्मियों, चिकित्सा अधिकारियों और अन्य पैरामेडिकल कर्मियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारें एनएएम दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) के माध्यम से उपयुक्त प्रस्ताव प्रस्तुत करके वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

इसके अतिरिक्त, आयुष मंत्रालय एक केंद्रीय क्षेत्र योजना नामतः आयुर्ज्ञान को भी कार्यान्वित कर रहा है, जिसमें आयुष कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने हेतु आयुष में क्षमता निर्माण और सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) के घटक के तहत वित्तीय सहायता का प्रावधान है। भारत सरकार राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों के समन्वय से एनएएम योजना कार्यान्वित कर रही है और विभिन्न आयुष पद्धतियों की सामर्थ्य के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए बीसीसी/आईईसी सहित विभिन्न गतिविधियों के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करके आयुष पद्धतियों के समग्र विकास और संवर्धन के लिए उनके प्रयासों का समर्थन कर रही है। यह जानकारी आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने 13 मार्च, 2026 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुशीनगर में नाम परिवर्तन: फाजिलनगर से पावागढ़, सीएम योगी का बड़ा फैसला

कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ होगा कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर नगर पंचायत का नाम बदलकर “पावागढ़” किए जाने की घोषणा की है। मंगलवार को आयोजित एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम परिवर्तन का प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया गया है और अब फाजिलनगर...

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 प्रदान करेंगे

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 नई दिल्ली। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 का वितरण समारोह बुधवार, 3 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा देश भर की 42...

लखनऊ: यूपी संगीत नाटक अकादमी और सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के बीच सांस्कृतिक सहयोग के लिए MoU साइन

लखनऊ में लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए MoU लखनऊ। शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान तथा युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए आज प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रबंध निदेशक उ0प्र0 पर्यटन विकास निगम के निदेशक आशीष कुमार की उपस्थिति में उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी और...

युवा संगम पहल: तेलंगाना के राज्यपाल ने मेघालय छात्र प्रतिनिधिमंडल से किया संवाद

युवा संगम पर चर्चा Totaram.news. तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने 28 मई, 2026 को हैदराबाद के लोक भवन में मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से वार्तालाप किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट शिलांग के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय एकता और युवाओं के बीच अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में जनजातीय छात्रवृत्ति लाभार्थियों से की मुलाकात

जनजातीय छात्रवृत्ति योजना नई दिल्ली। जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने आज, 2 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। लाभार्थी युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस आवश्‍यकता...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.