TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: यूपी संगीत नाटक अकादमी और सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के बीच सांस्कृतिक सहयोग के लिए MoU साइन

Table of Content

लखनऊ में लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए MoU

लखनऊ। शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्थान तथा युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने के लिए आज प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं प्रबंध निदेशक उ0प्र0 पर्यटन विकास निगम के निदेशक आशीष कुमार की उपस्थिति में उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी और स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के मध्य एक आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। दोनों संस्थाएं आपसी समन्वय कर प्रदेश की लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रयास करेगीं।

पर्यटन के सभागार में संपन्न समझौता ज्ञापन पर दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किया और दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने जयवीर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के साथ पूर्व में 04 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जा चुके है। उन्होंने कहा कि संस्कृति नाटक अकादमी तथा स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मिलकर प्रदेश की कला, संस्कृति और शैक्षणिक अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगे। उन्होंने यह भी कहा कि विलुप्त होती जा रही लोककलाओं को भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना है, ताकि वे अपने विरासत पर गर्व कर सकें।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा सहित फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के डीन प्रो. पिन्टू मिश्रा और परफॉर्मिंग आर्ट्स की एचओडी प्रो. भावना ग्रोवर सहित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के माननीय अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर एवं पर्यटन सलाहकार जेपी सिंह सहित अकादमी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, अपने विभिन्न संस्थानों के प्रयासों और सहयोग से, राज्य की कला और संस्कृति को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के प्रख्यात कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं के विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है। संस्कृति विभाग का मुख्य उद्देश्य शास्त्रीय, लोक संगीत, नृत्य और नाट्य परंपराओं को बढ़ावा देना है।

दूसरी ओर स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश भी इसी दृष्टिकोण को साझा करता है और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों तथा समाज के बीच इन कला रूपों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में इस एमओयू के माध्यम से अब दोनों पक्ष विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और पूरे समाज के बीच इन कलाओं का प्रसार करने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करेंगे। शिक्षा, संस्कृति और अनुसंधान के क्षेत्र में अकादमिक सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही अनुसंधान, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक विकास के आपसी सहमति वाले क्षेत्रों में वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रयासों को समृद्ध करने के लिए एक संस्थागत ढांचा तैयार किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चार सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan में 145 लोगों की जांच और इलाज लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल, काकोरी, बख्शी का तालाब और सरोजिनी नगर के मातृ-शिशु (एमसीएच) विंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।...

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.