TN

TotaRam News

What's Hot

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Table of Content

डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार (11 मार्च) को जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में फायरिंग की घटना हुई, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। फारूक अब्दुल्ला एक वकील की शादी में शामिल होने गए थे। गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है। उसे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत काबू में लेकर हिरासत में ले लिया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना पर फारूक अब्दुल्ला के बेटे और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अल्लाह दयालु हैं, मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता है कि एक व्यक्ति पिस्तौल लेकर उनके बेहद करीब आ गया और गोली चला दी। सुरक्षा दल ने समय रहते उसे रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम किया। सवाल यह भी उठता है कि कोई व्यक्ति जेड+ एनएसजी द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।” घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी कमल सिंह जामवाल जम्मू का ही निवासी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को फारूक अब्दुल्ला के करीब जाकर फायरिंग करते देखा जा सकता है। जैसे ही उसने गोली चलाई, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिराकर काबू में ले लेते हैं। जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि इस घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला देश के बड़े नेताओं में शामिल हैं और उनकी सुरक्षा में ऐसी चूक स्वीकार्य नहीं है। हालांकि, वे सुरक्षित हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.