TN

TotaRam News

What's Hot

भारत में जन्मे चीतों के शावकों की संख्या बढ़ी 33, कुनो में ‘ज्वाला’ ने दिए पांच नए जीवन

Table of Content

डेस्क। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ ने, जो तीसरी बार सफलतापूर्वक मां बनी है, कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि इस जन्म के साथ, भारत में जन्मे स्वस्थ शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है, जो भारतीय धरती पर चीतों के 10वें सफल प्रजनन का प्रतीक है और भारत की चीता संरक्षण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण सफलता है। भूपेंद्र यादव ने इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह उपलब्धि पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और इस परियोजना से जुड़े सभी लोगों के समर्पित प्रयासों, कौशल और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो लगातार जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन शावकों के आगमन के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 53 हो गई है।
इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए एक ऐतिहासिक और हृदयस्पर्शी क्षण बताते हुए मंत्री महोदय ने आशा व्यक्त की कि ‘ज्वाला’ और उसके शावक स्वस्थ होकर आगे बढ़ेंगे और भारत की चीता गाथा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की चीता ‘गामिनी’ दूसरी बार मां बनी और उसने चार शावकों को जन्म दिया। इसके अलावा, 28 फरवरी, 2026 को भूपेंद्र यादव ने बोत्सवाना से प्राप्त नौ चीतों- 6 मादा और 3 नर- को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बने क्वारंटीन बाड़ों में छोड़ा। ये चीते वर्तमान में बड़े वन क्षेत्र में क्रमिक रूप से छोड़े जाने से पहले अनुकूलन और स्वास्थ्य निगरानी के चरण से गुजर रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री ने हंगरी के संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए पीटर मैग्यार को बधाई दी

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी।प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और हंगरी गहरे संबंधों, साझा मूल्यों और स्थायी आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और...

लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ: राजनाथ सिंह बोले—खेलो इंडिया से बढ़ी पारंपरिक खेलों की पहचान

लखनऊ। लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित सांसद खेल महाकुम्भ को संबोधित करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया ने भारत के पारंपरिक खेलों की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। गटका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार स्कॉलरशिप्स दे रही...

धौलाना में भीषण सड़क हादसा: बरात लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

लखनऊ /हापुड़। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बरात से लौट रही बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई।जानकारी के अनुसार,...

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंन कहा कि उनका बलिदान हमारे लोगों के अडिग साहस की एक सशक्त याद दिलाता है।प्रधानमंत्री ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया, जिसमें समाज में परोपकारी शक्तियों के पोषण का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्र को...

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर

डेस्क। प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा, जहां सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग श्रद्धांजलि...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.