डेस्क: देश में रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) के दामों में फिर वृद्धि कर दी गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 7 मार्च 2026 से नई दरें लागू की हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 60 रुपये बढ़कर 900 रुपये के पार पहुँच गई हैं। कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी 115 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है।
शहरवार नई कीमतें (घरेलू 14.2 किग्रा सिलेंडर)
- दिल्ली: 913 रुपये
- मुंबई: 912.50 रुपये
- कोलकाता: 939 रुपये
- चेन्नई: 928.50 रुपये
- नोएडा (यूपी): 913 रुपये
इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की पिछली बढ़ोतरी 11 महीने पहले, 8 अप्रैल 2025 को हुई थी, जब कीमतें 50 रुपये बढ़ाई गई थीं। यह 30 अगस्त 2023 के बाद सबसे अधिक कीमत है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव और मध्य-पूर्व एशिया में युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेजी आई है, जिसके असर से घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर आम घरेलू बजट पर सीधे पड़ेगा, क्योंकि एलपीजी घरेलू रसोई के लिए प्रमुख ईंधन है।
