TN

TotaRam News

What's Hot

उपराष्ट्रपति ने लुमामी में नगालैंड विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

Table of Content

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नगालैंड के लुमामी परिसर में आयोजित नगालैंड विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सी.पी. राधाकृष्णन ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगालैंड की अपनी पहली यात्रा पर आज लुमामी स्थित नगालैंड विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।उपराष्ट्रपति ने पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्वोत्तर की अपनी पहली यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए नगालैंड आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। नगालैंड को प्रकृति, संस्कृति और साहस का संगम बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की वास्तविक शक्ति यहां के लोगों और उनकी जीवंत परंपराओं में निहित है। भारत की विविधता में एकता पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश की शक्ति उसके मतभेदों में नहीं, बल्कि उसके लोगों को एकजुट करने वाली एकता में है। उपराष्ट्रपति ने 1994 में नॉर्थ ईस्‍टर्न हिल यूनिवर्सिटी से अलग होकर स्थापित नगालैंड विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शिक्षा में किए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक दायरे का विस्तार किया है और पूरे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच को मजबूत किया है। उन्होंने कैंसर अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना सहित विभिन्न क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और स्वदेशी नगा भाषाओं और पारंपरिक कानूनों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
उपराष्ट्रपति ने स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए उनसे विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच सामंजस्य बनाए रखते हुए उद्देश्यपूर्ण प्रगति के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। युवाओं को जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने छात्रों से एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध रहने और नशे को दृढ़ता से ना कहने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया पहले से कहीं अधिक तेजी से विकसित हो रही है। उन्‍होंने उभरती चुनौतियों और अवसरों के अनुकूल होने के लिए ज्ञान और कौशल को लगातार उन्नत करने के महत्व पर जोर दिया। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास पर सरकार के फोकस को भी उजागर किया। उन्होंने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (पीएम-देवीआईएनई) के बारे में बताया, जो इस क्षेत्र में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, सामाजिक विकास और आजीविका संबंधी परियोजनाओं का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि ये पहल युवाओं के लिए अवसर पैदा करने और क्षेत्र में समावेशी विकास को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार नगालैंड सरकार और पूर्वी नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन के बीच फरवरी 2026 में हस्ताक्षरित त्रिपक्षीय समझौते की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समझौता लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान करेगा और क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा देगा। उपराष्ट्रपति ने नगालैंड के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और राज्य सरकार द्वारा राज्य में विकास और शांति संबंधी पहलों को आगे बढ़ाने में निभाई गई भूमिका की भी सराहना की। उपराष्ट्रपति ने पिछले एक दशक में पूर्वोत्तर में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के अभूतपूर्व विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भले ही क्षेत्रों को आपस में जोड़ती हो, लेकिन लोगों के बीच आपसी मेलजोल ही राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। उपराष्ट्रपति ने इस यात्रा के दौरान नगालैंड विश्वविद्यालय में एचईएफए फेज II भवनों की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर नगालैंड के राज्यपाल और नगालैंड विश्वविद्यालय के मुख्य रेक्टर अजय कुमार भल्ला, नगालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग, नगालैंड विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. समुद्र गुप्ता कश्यप, कुलपति प्रोफेसर जगदीश कुमार पटनायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.