TN

TotaRam News

What's Hot

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

Table of Content

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में इस बाबत निर्देश दिये हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जोन में किये जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। बैठक में प्राधिकरण के सचिव अतुल कुमार, अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव अरविंद द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी-अर्जन विपिन कुमार शिवहरे समेत समस्त अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने सर्वप्रथम अनंत नगर योजना की समीक्षा करते हुए ग्रिड सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी तरह की बाधा आ रही हो तो किसानों से वार्ता करके अड़चनों को दूर किया जाए। वहीं, अटल नगर आवासीय योजना के सम्बंध में अधिकारियों ने अवगत कराया कि 06 टावरों के अंतर्गत 1032 भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें से 04 टावरों में 756 भवन बनकर तैयार हो गये हैं। इस पर उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि प्रथम चरण में जिन भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनमें आवंटियों के पक्ष में रजिस्ट्री कराकर भवनों का कब्जा प्राप्त कराया जाए। इसके अतिरिक्त शेष भवनों का कार्य समय से पूर्ण कराकर थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने गोमती नगर में माननीय उच्च न्यायालय के पास प्रस्तावित संविधान पार्क के सम्बंध में समीक्षा करते हुए भूमि चिन्हांकन हेतु ई0टी0एस सर्वे कराने के निर्देश दिये।

कार्य प्रारंभ करने से पहले एनओसी जरूरी

उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अफसरों को निर्देश दिये कि जहां आवश्यक हो, वहां विकास एवं निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सम्बंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए। इसके लिए उन्होंने एलडीए सचिव को नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न जगहों पर विकास कार्यों में आने वाली विधिक अड़चनों को दूर करने के लिए उपाध्यक्ष ने अपर सचिव को जिम्मेदारी सौंपी है।

राइट्स द्वारा स्थापित होगी सेंट्रल लैब

उपाध्यक्ष ने बैठक में कहा कि प्राधिकरण द्वारा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के सम्बंध में राइट्स के माध्यम से थर्ड पार्टी जांच करवायी जाती है। वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा शहर में बड़े स्तर पर विकास एवं निर्माण के कार्य कराये जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राइट्स के माध्यम से प्राधिकरण कार्यालय में ही सेंट्रल लैब स्थापित करवायी जाए। जिससे जांच कार्यों में अधिक पारदर्शिता एवं शीघ्रता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा समय-समय पर लैब का निरीक्षण किया जाएगा, जिससे कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सकेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

UP RERA Action: यूपी रेरा ने 17 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया, लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई

अलग-अलग पदों के 17 संविदा कर्मचारियों पर यूपी रेरा की कार्रवाई लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने अपनी कार्यप्रणाली में अनुशासन, जवाबदेही और निर्धारित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 17 कार्मिकों को अपनी सेवा से विरत किया है। प्राधिकरण द्वारा...

KGMU में मासिक धर्म एवं जननांग स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

विशेषज्ञों ने मासिक धर्म स्वच्छता और संक्रमण से बचाव की दी जानकारी लखनऊ। लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मासिक धर्म एवं जननांग स्वच्छता (Menstrual and Genital Hygiene) विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। संकाय के अधिष्ठाता प्रो....

विश्व धरोहर सप्ताह में 7500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राज्य संग्रहालय में हुआ पुरस्कार वितरण

मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य संग्रहालय में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित लखनऊ। राजधानी लखनऊ के राज्य संग्रहालय (संस्कृति विभाग) में 19 से 25 नवंबर तक चलने वाले ‘विश्व धरोहर सप्ताह-2026’ के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल की गई। इन कार्यक्रमों में चित्रकला, कैनवस...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.