TN

TotaRam News

What's Hot

नीब करौरी बाबा की जन्मभूमि से समाधि तक सफर, विश्व पर्यटन दिवस पर 50% छूट

Table of Content

‘हनुमान अंश’ से बढ़ी बाबा की लोकप्रियता, यूपीएसटीडीसी ने शुरू किया तीन दिवसीय टूर

लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने नीब करौरी बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों की यात्रा के लिए तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज शुरू किया है। ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के तहत शुरू किया गया यह विशेष पैकेज 25 से 27 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस को ध्यान में रखते हुए इस पैकेज पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी गई है।

इस नए पैकेज के माध्यम से पर्यटकों को बाबा के जीवन से जुड़े उत्तर प्रदेश के एक कम चर्चित पहलू को जानने का अवसर मिलेगा। नीब करौरी बाबा का जन्म फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में हुआ था और उन्होंने उत्तर प्रदेश के वृंदावन में समाधि ली थी। पर्यटन विभाग अकबरपुर गांव को राज्य के आध्यात्मिक पर्यटन ‘नीब करौरी बाबा’ सर्किट के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में विकसित कर रहा है।

नीब करौरी बाबा टूर पैकेज पर 50% छूट

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “विश्व पर्यटन दिवस उत्तर प्रदेश के विविध पर्यटन अनुभवों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर है। नीब करौरी बाबा के जीवन और विरासत में बढ़ती रुचि आध्यात्मिक पर्यटन के माध्यम से पर्यटकों को कम चर्चित स्थलों से जोड़ने की संभावनाओं को उजागर करती है। इस विशेष पैकेज के माध्यम से हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक यात्री उत्तर प्रदेश में बाबा से जुड़े स्थलों की यात्रा करें।”

विश्व पर्यटन दिवस के लिए विशेष रूप से शुरू किए गए इस पैकेज की कीमत 8,500 रुपये निर्धारित की गई है। सामान्य कीमत 16,500 रुपये के मुकाबले पर्यटकों को इस विशेष अवसर पर लगभग 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह विशेष पैकेज 25 से 27 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा।

यात्रा का विवरण

यात्रा लखनऊ से शुरू होगी। पहले दिन पर्यटक फर्रुखाबाद पहुंचेंगे, जहां वे नीब करौरी बाबा आश्रम जाएंगे और इसके बाद सांकेसा के लिए रवाना होंगे। यात्रा कार्यक्रम में अशोक स्तंभ, बौद्ध स्तूप तथा प्राचीन बौद्ध अवशेष और मठों का भ्रमण भी शामिल है। दूसरे दिन यात्री फिरोजाबाद स्थित अकबरपुर गांव जाएंगे, जो नीब करौरी बाबा की जन्मस्थली है। इसके बाद वे मथुरा और वृंदावन के लिए रवाना होंगे। मथुरा के यात्रा कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारकाधीश मंदिर शामिल हैं, जबकि शाम को वृंदावन में प्रेम मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। अंतिम दिन वृंदावन में बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़े स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान बाबा के समाधि स्थल के साथ बांके बिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर की यात्रा शामिल होगी। इसके बाद पर्यटक लखनऊ लौटेंगे।

तीन दिवसीय पैकेज में डबल शेयरिंग के आधार पर वातानुकूलित आवास, होटल में नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, हाई टी, टूर गाइड की सेवाएं और प्रवेश शुल्क शामिल हैं। पैकेज को इस तरह तैयार किया गया है कि पर्यटकों को नीब करौरी बाबा से जुड़े प्रमुख स्थलों की आरामदायक और गाइडेड यात्रा का अनुभव मिल सके।

यूपीएसटीडीसी के चेयरमैन अमृत अभिजात ने कहा, “बाबा की आध्यात्मिक विरासत व्यापक रूप से जानी जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश से उनका जुड़ाव अभी भी कम लोगों के बीच जाना जाता है। इस पैकेज के माध्यम से हम इस विश्व पर्यटन दिवस पर यात्रियों को बाबा से जुड़े उनके प्रमुख स्थलों की यात्रा कराने और उनके उत्तर प्रदेश कनेक्शन से परिचित कराने का प्रयास कर रहे हैं।”

यूपीएसटीडीसी की असिस्टेंट मैनेजर पूजा ने कहा,“हाल ही में नीब करौरी बाबा से जुड़े पांच टूर पैकेज शुरू किए गए थे, जिन्हें लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रोजाना करीब 150 से 200 फोन कॉल आ रहे थे। खास बात यह रही कि कई लोगों को पहली बार बाबा के उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की जानकारी मिली। लोगों की बढ़ती रुचि और आस्था को देखते हुए विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विशेष छूट के साथ यह नया टूर पैकेज शुरू करने का फैसला लिया गया है।”

इच्छुक यात्री 91490 99890 या 83030 19844 पर संपर्क करके पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग की जानकारी upstdc.co.in पर भी उपलब्ध है, जबकि किसी भी जानकारी या सवाल के लिए uptourslko@upstdc.co.in पर संपर्क किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.