TN

TotaRam News

What's Hot

कारागारों में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या की रोकथाम हेतु एक दिवसीय RISE कार्यक्रम आयोजित

Table of Content

कारागारों में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोमवार को कारागार मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय RISE (Reduce Inmate Suicide and Emotional Distress) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रदेश की सभी 75 कारागारों से जेल अधीक्षक, जेलर एवं डिप्टी जेलर सहित कारागार विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

कारागार मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बंदियों में अकेलेपन, अवसाद एवं मानसिक तनाव को कम करने के लिए उनके साथ सरल एवं सहज तरीके से संवाद स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि काउंसलर्स द्वारा जेल स्टाफ के साथ समन्वय कर बंदियों की समस्याओं को समझना अधिक प्रभावी होगा, क्योंकि कारागार का स्टाफ बंदियों के दैनिक व्यवहार एवं गतिविधियों से निरंतर परिचित रहता है। इस प्रक्रिया से जहां कारागार कर्मियों का भी capacity building एवं empowerment होगा, वहीं बंदियों के सुधार एवं पुनर्वास को भी बेहतर दिशा मिलेगी।

कारागार मंत्री ने कहा कि प्रदेश की कारागारों में बंदियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें विभिन्न त्योहारों का आयोजन, श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ, योग, खेलकूद तथा विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम प्रमुख हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें एकांत एवं अकेलेपन की भावना से बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

RISE कार्यक्रम से बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानिदेशक कारागार पी०सी० मीना द्वारा कहा गया कि कारागारों में सुरक्षा के साथ-साथ बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, सुधार एवं पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। RISE कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से बंदियों की मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं की समय से पहचान कर उन्हें आवश्यक counselling एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के RISE कार्यक्रम के Principal Investigator डॉ० राजीव मिश्रा द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से RISE कार्यक्रम के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं अपेक्षित परिणामों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात दिव्यांशी सिंह द्वारा RISE Dashboard का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसमें कार्यक्रम की निगरानी एवं प्रगति के लिए विकसित डिजिटल व्यवस्था की जानकारी दी गई।

RISE कार्यक्रम में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर जोर

इस अवसर पर KGMU के Department of Trauma Surgery के विभागाध्यक्ष डॉ० संदीप चौधरी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बंदियों में मानसिक तनाव, अवसाद तथा भावनात्मक समस्याओं की पहचान और समय रहते उचित सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक कारागार की ओर से कारागार मंत्री जी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उप महानिरीक्षक कारागार सुभाष चन्द्र शाक्य द्वारा कारागार मंत्री, महानिदेशक कारागार, KGMU के विशेषज्ञों, RISE कार्यक्रम से जुड़े मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर्स तथा प्रदेश की समस्त कारागारों से प्रतिभाग करने आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में प्रश्नोत्तर एवं संवादात्मक चर्चा आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागी कारागार अधिकारियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, counselling तथा RISE कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा कार्यक्रम को कारागारों में प्रभावी रूप से लागू किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव साझा किए गए।

अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा इसी के साथ RISE कार्यक्रम की एक दिवसीय उद्घाटन बैठक का समापन हुआ। RISE कार्यक्रम का उद्देश्य कारागारों में बंदियों के मानसिक एवं भावनात्मक तनाव को कम करना, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना तथा आत्महत्या की घटनाओं की रोकथाम के लिए एक प्रभावी एवं संवेदनशील व्यवस्था विकसित करना है।

इस अवसर पर अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रदीप गुप्ता, उपमहानिरीक्षक कारागार डॉ. रामधनी एवं पी. एन. पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.