/ Nov 23, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती के बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता निलंबित

Table of Content

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: मंत्री

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती के बाद वाराणसी में जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित किए जाने के बाद मंत्री ने प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को लेकर अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता आमजन के लिए परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए अधिकारी पहले से तैयार रहें और संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाराणसी सहित प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जल निकासी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रत्येक संवेदनशील क्षेत्र को चिन्हित कर वहां नालों, सीवर लाइनों और पम्पिंग स्टेशनों की स्थिति की पहले से समीक्षा की जाए। जहां कहीं भी जल निकासी की व्यवस्था में कमी दिखाई दे, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्या उत्पन्न होने का इंतजार न करें, बल्कि संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी रखें।

जलभराव पर ए.के. शर्मा सख्त, लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है। शासन द्वारा अधिकारियों को पर्याप्त संसाधन और आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में कार्यों के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक शहर में जल निकासी, सीवर व्यवस्था और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के साथ-साथ इसके स्थायी निराकरण के लिए भी प्रभावी कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

ए.के. शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन को राहत देना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वाराणसी में हुई कार्रवाई इसी जवाबदेही का स्पष्ट संदेश है कि जनहित के कार्यों में जिम्मेदारी से समझौता करने वालों के विरुद्ध शासन कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में ‘राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव’ का भव्य आयोजन

शिक्षा मंत्रालय की उप सचिव इरा सिंघल रहीं मुख्य अतिथि लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में सोमवार, 23 नवम्बर 2026 को ‘राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश एवं दिल्ली सहित छह राज्यों के दिव्यांग एवं...

UP Assistant Teacher Exam 2026: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी, 3 दिसंबर को 48 जिलों में होगी परीक्षा

30 नवम्बर 2026 से वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे प्रवेश पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राइमरी) तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN)...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 का शुभारंभ, 12 राज्यों की जनजातीय संस्कृति और लोककलाओं का दिखेगा संगम

थारू, बुक्सा और बोंडा जनजातियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए दर्शक लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक संगीत और सदियों पुरानी परंपराओं के विविध रंग सोमवार को राजधानी लखनऊ में एक मंच पर साकार हुए। गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में चार दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। 23 से 26...

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, 23 से 26 नवंबर तक दिखेगी देश-विदेश की जनजातीय संस्कृति

कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार भी आएंगे लखनऊ लखनऊ। जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। गोमती नगर स्थित यूपी दर्शन पार्क...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.