TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ के ला-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में KGMU द्वारा BLS ट्रेनिंग, छात्रों को CPR और फर्स्ट एड का प्रशिक्षण

Table of Content

लखनऊ। 18 अगस्त को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘रेडियो केजीएमयू गूंज’ ने संबद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान संकाय के सहयोग से ला-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ में एक दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) ट्रेनिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम रेडियो केजीएमयू गूंज के अधिशासी अधिकारी प्रो. के. के. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों को CPR और इमरजेंसी रिस्पॉन्स की दी ट्रेनिंग

इस प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा और जीवन रक्षक तकनीकों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिवांशू श्रीवास्तव, डॉ. प्रियांशू सिंह, सर्जरी विभाग, केजीएमयू व सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख रेख विज्ञान संकाय की टीम ने विद्यार्थियों को Hands-on प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्यः
सीपीआर (CPR & Cardiopulmonary Resuscitation ) : दिल का दौरा या सांस रुकने की स्थिति में सीने को दबाने और कृत्रिम सांस देने की सही तकनीक।
इमरजेंसी रिस्पॉन्सः आपातकालीन स्थिति में बिना घबराए तुरंत 108 अस्पताल को सूचित करने और स्थिति को संभालने का तरीका।
दम घुटने (Choking) पर प्राथमिक उपचारः भोजन या अन्य वस्तु गले में अटकने पर व्यक्ति की जान बचाने की विधि।

BLS ट्रेनिंग को बताया जीवनरक्षक पहल

रेडियो केजीएमयू गूंज के अधिशासी अधिकारी प्रो के. के. सिंह ने बताया कि यह ट्रेनिंग बच्चों के जीवन में अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा, आपातकाल बताकर नहीं आता। यदि हमारे युवा समय रहते बेसिक लाइफ सपोर्ट की सही तकनीक सीख लें, तो वे किसी भी दुर्घटना या मेडिकल इमरजेंसी में समय पर मदद पहुंचाकर किसी का अमूल्य जीवन बचा सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप में रेडियो गूँज की टीम से शालिनी गुप्ता, स्टेशन मैनेजर, आर. जे. अभिषेक शर्मा, पीयूष श्रीवास्तव व सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख रेख विज्ञान संकाय से प्रशिक्षक सौम्या राय, अनुराग त्रिपाठी, महिमा वर्मा, स्वप्निल बर्नवाल, विधि भार्गव साथ ही साथ ला – मॉटिनियर कॉलेज, लखनऊ के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.