/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी सरकार का तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर

Table of Content

मैनपुरी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रशासनिक परिषद की छठी बैठक आयोजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थानों के आधारभूत ढांचे और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी की प्रशासनिक परिषद की छठी बैठक मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं प्रशासनिक परिषद के अध्यक्ष आशीष पटेल की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई।

विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और प्रशिक्षण सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर

बैठक में संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं, वित्तीय मामलों, मानव संसाधन, भर्ती प्रक्रिया, मान्यता एवं संस्थान के आगामी विकास कार्यों सहित विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा सेल्वा कुमारी जे., निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी प्रो. दीपेंद्र सिंह सहित वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आईआईटी कानपुर, केएनआईटी सुल्तानपुर, आईईटी लखनऊ तथा संस्थान के अधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में संस्थान में लेक्चर कॉम्प्लेक्स के निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने पर जोर दिया गया। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासनिक परिषद ने संस्थान में विभिन्न स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। नए स्वीकृत पदों पर आगे की कार्रवाई शासन स्तर से आवश्यक समन्वय एवं अनुमोदन के बाद करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि भर्ती एवं मानव संसाधन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप ही संचालित की जाएं।

तकनीकी शिक्षा संस्थानों में सुविधाएं मजबूत करने पर जोर

बैठक में संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार किया गया। परिसर में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सोलर ऊर्जा आधारित पार्किंग/सुविधाओं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष तथा विद्यार्थियों के प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इन कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराने तथा आवश्यकतानुसार सक्षम स्तर से कार्यदायी संस्था नामित कराने के निर्देश दिए गए।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक बनाना है। इंजीनियरिंग संस्थानों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के अवसर और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.