TN

TotaRam News

What's Hot

नकटेश्वरनाथ धाम, संत कबीर की तपस्थली, 1971 युद्ध शहीद स्मारक और प्राचीन मंदिरों के विकास पर विशेष जोर

Table of Content

बस्ती मंडल के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

लखनऊ/बस्ती। नकटेश्वरनाथ धाम से लेकर संत कबीर की तपस्थली तक, बस्ती मंडल के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बस्ती मंडल की प्रस्तावित एवं संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, विरासत संरक्षण और पर्यटक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की लगभग 13 करोड़ रुपये लागत वाली 16 पर्यटन परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिनमें बस्ती की 7, संत कबीर नगर की 6 और सिद्धार्थनगर की 3 परियोजनाएं शामिल हैं। इनका उद्देश्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर के पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा

बस्ती जनपद में सर्वाधिक सात पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें नकटेश्वरनाथ धाम, शत्रुहंता हनुमान मंदिर, झारखंडेश्वर नाथ मंदिर, रामेश्वरनाथ शिव मंदिर और गौरैया मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के प्रस्ताव शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जिले के धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। संत कबीर नगर में छह पर्यटन परियोजनाओं पर चर्चा हुई। इनमें दंडी स्वामी की तपस्थली, राम जानकी मंदिर, संत कबीर की ध्यानस्थली पर इंटरप्रिटेशन हॉल एवं दीर्घाओं का निर्माण, समया माता मंदिर और सिद्धनाथ गोरेश्वरनाथ मंदिर के विकास के प्रस्ताव शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जिले की आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है। सिद्धार्थनगर जनपद में प्राचीन सती माता मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर और शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़े तीन प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

1971 युद्ध के शहीदों की स्मृति को मिलेगा स्थायी स्वरूप

संस्कृति विभाग की ओर से संत कबीर नगर में वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में शहीद स्मारक विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करना, नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से सिद्धार्थनगर में 25 मंदिरों और 34 प्राचीन कुओं के सौंदर्यीकरण एवं विकास, संत कबीर नगर के हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में सुविधाओं के विस्तार तथा बस्ती स्थित मखौड़ा धाम परिसर के सौंदर्यीकरण और मखौड़ा धाम से अयोध्या धाम तक ‘श्री राम अवतरण कॉरिडोर’ के विकास से जुड़े प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई। इन योजनाओं का उद्देश्य धार्मिक स्थलों का संरक्षण करते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और प्रत्येक परियोजना के शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें। यह समीक्षा प्रदेश के सभी 18 मंडलों में पर्यटन विकास की व्यापक कार्ययोजना का हिस्सा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.