TN

TotaRam News

What's Hot

स्टेट तकमिलुत्तिब कॉलेज में फाउंडर बैच की थीसिस सबमिशन सेरेमनी आयोजित

Table of Content

निस्वान व कबालत विभाग की तीन शोधार्थियों का सम्मान, प्राचार्य व शिक्षकों ने शोध कार्य की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। राजधानी के स्टेट तकमिलुत्तिब कॉलेज एवं चिकित्सालय लखनऊ के परास्नातक विभाग निस्वान व क़बालत के फाउंडर बैच 2022 के थीसिस सबमिशन का कार्यक्रम विभाग ने आयोजित किया। जिसमें संस्था के सभी 14 विभागों के शिक्षकगणों को आमंत्रण पत्र दिए गए । कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी एमन कुलसुम नसीम ने किया, कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर की गई, तत्पश्चात साइनिंग सेरिमनी हुई, इस अवसर पे संस्था के प्राचार्य प्रोफ अब्दुल कवि सहित विभागों के सभी प्रमुखों ने हिस्सा लिया, तथा फाउंडर बैच की तीनों शोध छात्राओं (नवाज़िशा, रुश्दा फातिमा और सुम्बल आलम) को शोध कार्य सफलता पूर्वक करने के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

प्राचार्य प्रोफेसर अब्दुल कवि ने विभागाध्यक्ष प्रोफ मनीराम सिंह और प्रवक्ता डॉ मरियम रुकैयया की मेहनत और लगन की सराहना की। इस बीच तीनों शोधार्थियों ने अपने अपने अनुभव और भविष्य के लिए विचार भी साझा किए तथा विभाग की फैकल्टी एवं संस्था के प्रति अपना अपना आभार भी व्यक्त किया।

आज की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल कुदूस हाशमी (सचिव, मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ) ने भी तीनाें शोध छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि असल तहकीकी जिंदगी की अब शुरुआत हुए है। डॉ हाशमी ने प्रोफेसर मनीराम सिंह के सतत शोध प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कार्य कुशलता में निपुण करने के उद्देश्यों से लोक बंधु श्री राजनारायण चिकित्सालय से विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई।

अंत में प्रोफेसर मनीराम ने विभाग की सफलता का सिरे अपने सभी शोधार्थियों को दिया, तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। थीसिस सेरिमनी कार्यक्रम में प्रोफ अताउल्लाह खान, प्रोफ साफिया लोखंडे, प्रोफ अब्दुल हकीम, प्रोफ निजामुलहक, प्रोफ कमरूल हसन लारी, प्रोफ नसीम, डॉ मो शाकिब, डॉ रिहाना, डॉ अलबीना आदि सहित विभाग के सभी शोधार्थी एवं श्रीमती शारदा देवी, और कुमारी अज़रा बेबी, उपस्थित रहीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.