TN

TotaRam News

What's Hot

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की बैठक: मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी लाभार्थियों के लिए दिए अहम निर्देश

Table of Content

कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के बाद दिव्यांग बच्चों को मिलेगी स्पीच थेरेपी सुविधा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में आज विधान सभा स्थित उनके सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की शल्य चिकित्सा अनुदान समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मंत्री नरेन्द्र कश्यप को बताया गया कि कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए 340 आवेदन प्राप्त हुऐ हैं, जिनमें से 200 के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है लेकिन शेष का भी लाभान्वित करने हेतु और धनराशि की आवश्यकता होगी जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और अनुमान है कि वांछित धनराशी शीघ्र मिल जायेगी और भविष्य में प्राप्त होने वाले कुछ और आवेदनों को भी इसमें सम्मिलित किया जायेगा ताकि वह भी इस योजना का लाभ उठा सकें।

मंत्री को बताया गया कि कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के बाद स्पीच थिरैपी बहुज आवश्यक है। स्पीच थिरैपी न होने पर इस शल्य चिकित्सा को अपूर्ण ही समझना चाहिए। मंत्री को बताया गया कि इस शल्य चिकित्सा पर सरकार 05 से 06 लाख रूपये व्यय करती है और सर्जरी के बाद स्पीच थिरैपी न होने पर लाभार्थी को वांछित लाभ प्राप्त नहीं हो पाता है। क्योंकि स्पीच थिरैपी हर मण्डल यह जनपद स्तर पर स्थित अस्पताल में यह स्पीच थिरैपी उपलब्ध नहीं है। सरकार अनुदान पर शल्य चिकित्सा प्राप्त करने वालों के लिए ऐसे जनपदों में जाना और वहां रहना-खाना बहुत मंहगा है, जो इन परिवारों के लिए संभव नहीं है।

इस मुद्दे पर मंत्री ने प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह को निर्देश दिये कि एैसा प्रस्ताव तैयार किया जाए जिससे कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के बाद उन लाभार्थियों को वहीं पर स्पीच थिरैपी की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। राजेश सिंह ने मंत्री को बताया कि डी0डी0आर0सी0 मण्डल स्तर पर स्थापित होने पर इस समस्या का समाधान हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक कमिश्नरी में कम से कम एक अस्पताल पैनल में एैसा हो जहां यह सुविधा उपलब्ध हो। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरणर विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक रणजीत सिंह के अतिरिक्त अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.