TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU लखनऊ में अखिल भारतीय मेडिकल छात्रों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Table of Content

AMU अलीगढ़ की टीम बनी विजेता

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को अखिल भारतीय मेडिकल छात्रों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. श्रद्धा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपकुलपति प्रो. अंजू अग्रवाल, अध्यक्ष चिकित्सा संकाय प्रो. वीरेंद्र आतम सहित प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. दिलीप कुमार वर्मा, प्रो. जगदीश नारायण और डॉ. अनिल कुमार गंगवार सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में देश के आठ मेडिकल कॉलेजों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन प्रो. संदीप भट्टाचार्य एवं प्रो. मनीष बाजपेई ने क्विज मास्टर के रूप में किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

विजेता:
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), अलीगढ़
प्रतिभागी: मो. अबीर अकरम एवं मो. अरहम खान

प्रथम उपविजेता:
किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ
प्रतिभागी: अदिति गांगिल एवं अनन्या उपाध्याय

द्वितीय उपविजेता:
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर
प्रतिभागी: पार्थ तिवारी एवं सुजल सरोनित

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.