TN

TotaRam News

What's Hot

Indian Navy Maritime Exercise: कोच्चि में ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ का सफल समापन

Table of Content

27 देशों ने लिया हिस्सा

डेस्क। चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ का 23 जुलाई 2026 को दक्षिण नौसेना कमान, कोच्चि में समापन हो गया। भारतीय नौसेना द्वारा दक्षिण नौसेना कमान और भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाले ‘कंबाइंड टास्क फोर्स 154’ (CTF 154) के तत्वावधान में ‘कंबाइंड मरीन टाइम फोर्सेज’ (CMF) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 27 देशों के 276 कर्मियों ने भाग लिया। इसमें 76 सुविधाप्रदाताओं (फैसिलिटेटर्स) और विषय विशेषज्ञों ने अपना सहयोग दिया, साथ ही 4 अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भी भागीदारी रही।

भारतीय नौसेना ने कराया बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण अभ्यास

इस कार्यक्रम का उद्घाटन 20 जुलाई 2026 को दक्षिण नौसेना कमान मुख्यालय के चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) रियर एडमिरल दीपक सिंघल द्वारा कंबाइंड मरीन टाइम फोर्सेज के डिप्टी कमांडर कमोडोर डैन थॉमस, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिभागी देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया था। 23 जुलाई 2026 को आयोजित समापन समारोह में CTF 154 के कमांडर कमोडोर मिलिंद एम मोकाशी का समापन संबोधन, सुविधाप्रदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण और चीफ स्टाफ ऑफिसर (प्रशिक्षण) का दीक्षांत भाषण शामिल था।

इस कार्यक्रम में पेशेवर चर्चाओं, सिमुलेटर-आधारित निर्देशों और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से समुद्री सुरक्षा, कानूनी और परिचालन परिदृश्यों को एक साथ लाया गया। सत्रों में समुद्री क्षेत्र जागरूकता और सूचना साझाकरण, समुद्री कानून, मादक पदार्थ विरोधी उपाय बल संरक्षण उपाय, असममित खतरे (असिमेट्रिक थ्रेट्स), मैरीटाइम अनक्रूएड सिस्टम (मानवरहित समुद्री प्रणाली) और ऑपरेशनल सी ट्रेनिंग जैसे विषयों को शामिल किया गया।

समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण में भारतीय नौसेना की अहम भूमिका

इस क्षेत्र-विशिष्ट प्रशिक्षण को भारतीय नौसेना (जिसमें इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर – इंडियन ओशन रीजन यानी IFC-IOR शामिल है), CMF घटकों (जैसे जॉइंट मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर – JMIC) और विशेषज्ञ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों (जैसे ड्रग्स एवं अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय – UNODC और IMO अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून संस्थान – IMO IMLI) के सहयोग से संचालित किया गया।

प्रतिभागियों ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर समुद्री प्रशिक्षण के अलावा क्षति नियंत्रण और अग्निशमन, समुद्री संचार, समुद्र में उत्तरजीविता (सर्वाइविल एट सी) और बोर्डिंग प्रक्रियाओं में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों को अपने अनुभवों और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने का अवसर दिया, जिससे विभिन्न समुद्री सेवाओं और संगठनों के बीच बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिली।

ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस से मजबूत हुई समुद्री साझेदारी

इस अभ्यास ने प्रतिभागी देशों के बीच अंतर-संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी), पेशेवर नेटवर्क और परिचालन विश्वास को मजबूत किया। व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ सैद्धांतिक समझ को जोड़कर इसने क्षेत्रीय क्षमता निर्माण और सामूहिक समुद्री सुरक्षा में भी योगदान दिया। इस चार दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से कुल 3,800 प्रशिक्षण मैन-आवर्स (मानव-घंटे) उत्पन्न हुए।

‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ ने भारतीय नौसेना की आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना, अत्याधुनिक सिमुलेटरों, उन्नत शिक्षण पद्धतियों और पेशेवर विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास के सफल संचालन ने भारतीय नौसेना-CMF साझेदारी को और मजबूत किया है और CTF 154 के भारतीय नौसेना के नेतृत्व को रेखांकित किया है, साथ ही दक्षिण नौसेना कमान की पेशेवर समुद्री प्रशिक्षण के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र और पसंदीदा गंतव्य के रूप में भूमिका को उजागर किया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लखनऊ। आइडियल पी जी कालेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी, रुचि सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक...

हिन्दुत्व के पुरोधा अशोक सिंहल

राम जन्मभूमि आंदोलन, सामाजिक समरसता, गोरक्षा और हिंदू जागरण में उनके योगदान की स्मृति बृजनन्दन राजू। लखनऊ। अशोक सिंहल का नाम आते ही लोगों के मन मस्तिष्क पर राम मंदिर आन्दोलन का परिदृश्य आ जाता है। अशोक सिंहल श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के ही महानायक नहीं थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, सामाजिक समरसता के...

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.