TN

TotaRam News

What's Hot

हम पत्थर पर गीत लिखेंगे: प्रेम, मानवता और सद्भाव पर आधारित हिंदी कविता

Table of Content

धरती पर प्रीत लिखने का संदेश देती भावपूर्ण हिंदी कविता

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’

सराबोर कर देंगे जग को, हम धरती पर प्रीत लिखेंगे।
कहीं न कोई जगह बचेगी, हम पत्थर पर गीत लिखेंगे।
नफरत का बाजार गर्म है, बढ़ी चली जाती है खेती।
उर्वर धरा प्रेम का घटता, बढ़ती गई घृणा की रेती।
नेह-नीर सूखे जिस दिल के, हम उसपर मनमीत लिखेंगे।……

चारों तरफ द्वेष की आंधी, कटुता का तूफान चला है।
भीतर का इंसान मर रहा, हर दिल में शैतान पला है।
दानवता पर मानवता की हम वह प्यारी जीत लिखेंगे।…….

राम-सिया का फुलवारी में, कुंज,राधिका- श्याम लिखेंगे।
नल-दमयंती हीर और रांझा, भक्त प्रेम हनुमान लिखेंगे।
जिनने धरा प्रेम से सींची, वही प्रीत की रीत लिखेंगे।…….

सर्व धर्म समभाव मनोहर, हर मन पर उल्लास लिखेंगे।
सूर,जायसी,मीरा, वर्मा,तुलसी का अनुप्रास लिखेंगे।
नेहनीर से धोकर ‘विरही’, हर दिल पर हम मीत लिखेंगे।…….

महावीर गाँधी गौतम का, भक्त सूतीच्छन प्रेम लिखेंगे।
ध्रुव,प्रह्लाद,गुहा,केवट का, मां शबरी का नेम लिखेंगे।
जिससे हो कल्याण धरा का, हम मानव का हेतु लिखेंगे।…….

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

2 thoughts on “हम पत्थर पर गीत लिखेंगे: प्रेम, मानवता और सद्भाव पर आधारित हिंदी कविता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लखनऊ। आइडियल पी जी कालेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी, रुचि सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक...

हिन्दुत्व के पुरोधा अशोक सिंहल

राम जन्मभूमि आंदोलन, सामाजिक समरसता, गोरक्षा और हिंदू जागरण में उनके योगदान की स्मृति बृजनन्दन राजू। लखनऊ। अशोक सिंहल का नाम आते ही लोगों के मन मस्तिष्क पर राम मंदिर आन्दोलन का परिदृश्य आ जाता है। अशोक सिंहल श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के ही महानायक नहीं थे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, सामाजिक समरसता के...

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.