TN

TotaRam News

What's Hot

संत रविदास जयंती वर्ष समारोह को भव्य बनाने की तैयारी

Table of Content

650वीं जयंती वर्ष समारोह में संत-महात्माओं को मिलेंगे विशेष किट बैग, दीपोत्सव और कलश यात्रा होंगे आकर्षण

लखनऊ/वाराणसी। पावन सांस्कृतिक नगरी वाराणसी एक बार फिर ऐतिहासिक अवसर की साक्षी बनने जा रही है। संत शिरोमणि सद्गुरु श्री रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ 29 जुलाई को उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्द्धन से होगा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित यह समारोह संत रविदास जी के समरसता, समानता और लोककल्याण के संदेश को देशभर में प्रसारित करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, संत-महात्मा तथा देशभर से आए विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

कलश यात्रा और शुभारंभ समारोह होंगे मुख्य आकर्षण

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत 28 जुलाई को मिट्टी कलश पूजन और कलश यात्रा से होगी। इसके बाद 29 जुलाई को गुरु रविदास मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। संत रविदास जन्मस्थली स्मारक, सीरगोवर्द्धन में आयोजित होने वाले 650वीं जयंती वर्ष शुभारंभ समारोह में देशभर से आए संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल होंगे। शाम को संत रविदास घाट स्थित वीडीए पार्क में भव्य दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

700 से अधिक संत-महात्मा और विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

इस भव्य आयोजन में प्रदेश और देशभर से लगभग 700 से 800 संत-महात्माओं तथा विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। इससे कार्यक्रम की राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान स्थापित होने की उम्मीद है।

संत-महात्माओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं

समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में देशभर से आने वाले संत-महात्माओं के लिए दो दिनों की आवास एवं खान-पान व्यवस्था की गई है। वहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 600 बसों तथा वाराणसी जनपद के प्रतिभागियों के लिए 400 बसों की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा स्थानीय आवागमन के लिए 500 ऑटो एवं छोटे वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। कलश यात्रा के लिए 131 विशेष कलशों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाले संत-महात्माओं को 500 विशेष किट बैग वितरित किए जाएंगे, जबकि दीपोत्सव और भोजन प्रसाद की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

सांस्कृतिक गतिविधियों और प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार द्वारा दुर्लभ पांडुलिपियों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी संत रविदास जी के विचारों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सके। आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में समरसता और सकारात्मक संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, संत रविदास जी की सर्वसमावेशी परिकल्पना “छोट-बड़ो सब सम बसै” और “मिले सबन को अन्न” को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा इस जयंती वर्ष को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और संत परंपरा के गौरवशाली संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का यह शुभारंभ समारोह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चार सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan में 145 लोगों की जांच और इलाज लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल, काकोरी, बख्शी का तालाब और सरोजिनी नगर के मातृ-शिशु (एमसीएच) विंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।...

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.