TN

TotaRam News

What's Hot

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नवप्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत

Table of Content

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नए विद्यार्थियों का स्वागत समारोह

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा माननीय कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराना तथा उनके भीतर उत्तरदायी, संवेदनशील एवं पेशेवर मीडिया कर्मी बनने की प्रेरणा जागृत करना था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के इतिहास, उपलब्धियों एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रदर्शित की गई, जिससे वे विश्वविद्यालय की समृद्ध परंपरा, उपलब्ध संसाधनों तथा शैक्षणिक वातावरण से परिचित हो सके। इसके उपरांत विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माननीय राज्यपाल महोदया के निर्देशानुसार “नशामुक्ति” विषय पर आधारित जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म के माध्यम से युवाओं को धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

एआई और डिजिटल पत्रकारिता सीखने पर जोर

मुख्य उद्बोधन देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. रुचिता सुजय चौधरी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु, संवेदनशील और सत्यनिष्ठ पत्रकार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, इसलिए विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा पत्रकारिता, मोबाइल पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, फैक्ट-चेकिंग तथा मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संवाद कौशल, आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सफलता केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, अनुशासन, सकारात्मक सोच और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

नियमित अध्ययन और नैतिक पत्रकारिता पर जोर

इस अवसर पर डॉ. सैयद काज़िम रिज़वी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, समय का सदुपयोग करने तथा अध्ययन के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का विद्यार्थी जितना अधिक पढ़ेगा, समाज और समसामयिक घटनाओं को समझेगा, उतना ही उसका दृष्टिकोण व्यापक और विश्लेषणात्मक होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को समाचार-पत्रों, पुस्तकों एवं विश्वसनीय डिजिटल स्रोतों के नियमित अध्ययन, प्रश्न पूछने की आदत विकसित करने तथा नैतिक मूल्यों के साथ पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एवं मॉडरेशन डॉ. मोहम्मद नसीब ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनय कुमार ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

UP FSDA का बड़ा अभियान: 15 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों में दवाओं की जांच

दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए 90 औषधि नमूने संग्रहित किए गए लखनऊ। आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम चरण में 50 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने नौ जनपदों में स्थित 15...

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.