TN

TotaRam News

What's Hot

लेह के राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान में 3 माह का योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू

Table of Content

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और एमडीएनआईवाई का संयुक्त प्रयास

डेस्क। लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) में 3 माह (400 घंटे) का योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। यह पाठ्यक्रम नई दिल्ली स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) और लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के सहयोग से एमडीएनआईवाई के दिशानिर्देशों के अनुसार संचालित किया जा रहा है।

इस पाठ्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन पूज्य भिक्खु संघसेना, प्रधानमंत्री योग पुरस्कार विजेता और महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र (एमआईएमसी) के संस्थापक अध्यक्ष द्वारा किया गया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के आयुष, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. ताशी थिनलास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर), लेह की निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेट ने की।

लद्दाख में योग और समग्र स्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम

डॉ. पद्म गुरमेट ने लद्दाख में आयोजित पहले योग कल्याण प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों भागों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लद्दाख में नागरिकों के कल्याण के लिए योग और ध्यान को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए पूज्य भिक्खु संघसेना के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज के लाभ के लिए पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों और कल्याणकारी प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रति राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया।

डॉ. ताशी थिनलास ने योग शिक्षा के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य और कल्याण प्राप्त करने के लिए आधुनिक चिकित्सा, पारंपरिक चिकित्सा और योग के एकीकरण के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में योग चिकित्सकों की संभावनाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र में योग को शामिल करने की योजना पर भी प्रकाश डाला।

योग को जीवनशैली अपनाने का आह्वान

पूज्य भिक्खु संघसेना ने योग को एक ऐसी जीवनशैली के रूप में प्रस्तुत किया जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक कल्याण को पोषित करती है। उन्होंने छात्रों को व्यक्तिगत विकास के लिए और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को पाठ्यक्रम के दौरान महाबोधि ध्यान केंद्र में ध्यान करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि योग और ध्यान एक दूसरे के पूरक हैं।

इससे पहले, पाठ्यक्रम समन्वयक गोपाल शर्मा ने छात्रों को कार्यक्रम की समय सारिणी और पाठ्यक्रम संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन कार्यक्रम का समापन सुश्री डोल्मा त्सेरिंग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके साथ नव नामांकित प्रतिभागियों के लिए तीन माह के योग कल्याण प्रशिक्षक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.