/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का 7 दिवसीय सीएलएफ आंतरिक सामुदायिक ऑडिटर प्रशिक्षण संपन्न

Table of Content

महिलाएं करेंगी सीएलएफ का त्रैमासिक आंतरिक ऑडिट

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, बक्शी का तालाब, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आंतरिक सामुदायिक ऑडिटर संकुल स्तरीय संघ का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण रविवार को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान, बक्शी का तालाब में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मऊ, महोबा, चित्रकूट, सहारनपुर, बलिया सहित विभिन्न जनपदों की महिलाओं ने भाग लिया। सीएलएफ आंतरिक ऑडिट का यह प्रशिक्षण मिशन निदेशक अरुण कुमार की पहल और निर्देशन में आयोजित किया गया।

मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अरुण कुमार ने बताया कि, “सामुदायिक आंतरिक ऑडिट प्रणाली ग्रामीण महिलाओं के समुदाय आधारित संस्थाओं को केवल वित्तीय अनुशासन ही नहीं, बल्कि स्वावलंबन और सुदृढ़ शासन की नई दिशा दे रही है। पारदर्शी बही-खातों और सटीक जोखिम प्रबंधन के माध्यम से हम इन सामुदायिक संस्थाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

“हमारा धन हमारी योजना” के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में महिलाओं को सीएलएफ की बही-खातों, ऋण पुस्तिका, प्राप्ति-भुगतान, आय-व्यय, संपत्ति-दायित्व और ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

संयुक्त मिशन निदेशक प्रवीणानन्द ने बताया कि प्रशिक्षित महिलाएं अब प्रत्येक तीन माह पर संकुल स्तरीय संघ का आंतरिक ऑडिट करेंगी और सीएलएफ को सुदृढ़ बनाने के लिए सुधार के क्षेत्रों को सीएलएफ पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के साथ साझा करेंगी। इससे संघों की वित्तीय गतिविधियों में पारदर्शिता और अनुशासन आएगा।

कार्यक्रम में नन्दकिशोर साह ने कहा कि इस प्रशिक्षण से ग्रामीण स्तर पर वित्तीय जवाबदेही बढ़ेगी। सात दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अमितेश ने प्रतिभागियों को लेखांकन सिद्धांतों, लेखांकन चक्र, बुक्स ऑफ रिकॉर्ड, वित्तीय ऑडिट, भौतिक ऑडिट, प्रबंधन ऑडिट और विभिन्न ऑडिट नियमों की बारीक जानकारी दी तथा अभ्यास कराया।

समापन पर क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के आचार्य एवं उप निदेशक अनुज श्रीवास्तव एवं प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सीमा सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और प्रमाण पत्र वितरित किए। महिलाओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि अब वे अपने क्षेत्र में जाकर संघों का बेहतर ऑडिट कर सकेंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगीता, मीनाक्षी, बबीता, आभा, राजवती सहित विभिन्न जनपदों से आई आंतरिक ऑडिटर महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.