TN

TotaRam News

What's Hot

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों से किया संवाद, सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव की जल कलश शोभायात्रा को किया रवाना

Table of Content

जल कलश शोभायात्रा को किया रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जनपद प्रयागराज में आयोजित ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग कर व्यापारियों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाने तथा प्रदेश में समृद्ध एवं सुरक्षित कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार तथा निवेश एवं उद्योग के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने, आधारभूत संरचना के तीव्र विकास तथा व्यापार हितैषी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज निवेश और व्यापार का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। सरकार का लक्ष्य व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक प्रगति को सुनिश्चित करना है।

151 पवित्र नदियों की जल कलश शोभायात्रा को किया रवाना

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज स्थित हनुमत निकेतन मंदिर के निकट आयोजित सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव के अंतर्गत 151 पवित्र नदियों के जल कलशों की भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा मंगलमय यात्रा को प्रयागराज से रवाना किया। उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रेरक प्रतीक बताते हुए इसके सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना भी की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

UP FSDA का बड़ा अभियान: 15 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों में दवाओं की जांच

दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए 90 औषधि नमूने संग्रहित किए गए लखनऊ। आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम चरण में 50 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने नौ जनपदों में स्थित 15...

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चार सीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Seva Sankalp Abhiyan में 145 लोगों की जांच और इलाज लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माल, काकोरी, बख्शी का तालाब और सरोजिनी नगर के मातृ-शिशु (एमसीएच) विंग में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.