/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी कैबिनेट विस्तार 2026: योगी सरकार में 6 नए मंत्री शामिल

Table of Content

योगी कैबिनेट का विस्तार, नई टीम तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया, जब लंबे इंतजार के बाद योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई टीम में छह नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि दो मंत्रियों को पदोन्नति देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विस्तार के साथ ही राज्य सरकार ने प्रशासनिक मजबूती और संगठनात्मक संतुलन की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद संबंधित क्षेत्रों में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं, पटाखे फोड़े और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साह व्यक्त किया।

ये नेता बने योगी कैबिनेट का हिस्सा

योगी मंत्रिमंडल में भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, सुरेन्द्र दिलेर, कैलाश राजपूत, सोमेंद्र तोमर और अजीत सिंह पाल शामिल किए गए हैं। वहीं अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर को राज्य मंत्री से पदोन्नत कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। अजीत सिंह पाल कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि सोमेंद्र तोमर मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अनुभव और संगठनात्मक संतुलन पर जोर

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के चौथी बार मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनका लंबा राजनीतिक अनुभव प्रदेश के विकास कार्यों को गति देगा। रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडेय, जो पहले समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, इस बार भाजपा में शामिल होने के बाद मंत्री बने हैं। पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुरूप उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। शपथ ग्रहण से पहले सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि यह उनके लिए सीखने का अवसर है और वे अपने अनुभव व नई जिम्मेदारियों के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य में वर्ष 2017 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में यह विस्तार और फेरबदल किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित समारोह में कुल आठ नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिनमें छह नए चेहरे शामिल हैं। योगी मंत्रिमंडल का यह विस्तार राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए चेहरों के साथ सरकार ने विकास कार्यों को और गति देने का संकेत दिया है, जिससे प्रदेश में नई ऊर्जा और उम्मीदों का माहौल बन गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.