TN

TotaRam News

What's Hot

15 फरवरी बाद नवीनीकरण न कराने वाले श्रमिक होंगे निष्क्रिय सूची में शामिल

Table of Content

लखनऊ। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तीकरण हेतु अनेक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, आवासीय विद्यालय एवं आकस्मिक सहायता जैसे क्षेत्रों में व्यापक लाभ प्रदान किया जा रहा है।
बोर्ड द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं में कन्या विवाह योजना के अंतर्गत श्रमिकों की दो पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत प्रथम दो संतानों के जन्म पर पोषण सहायता, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 01 से उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति, गंभीर बीमारी सहायता योजना के अंतर्गत सरकारी एवं सूचीबद्ध चिकित्सालयों में इलाज पर आयुष्मान भारत के समतुल्य पूर्ण प्रतिपूर्ति तथा निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 06 से कक्षा 12 तक निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें दो संतानों को लाभ दिए जाने का प्रावधान है। अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र,क ल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि बोर्ड की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्माण श्रमिक का बोर्ड में पंजीकृत होना तथा पंजीकरण का समय से नवीनीकरण होना अनिवार्य है। नवीनीकरण की सुविधा नजदीकी C.S.C. ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर, C.S.C. e-gov सेंटर अथवा बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in के माध्यम से उपलब्ध है।
उन्होंने जानकारी दी कि जिन श्रमिकों ने पिछले 04 वर्ष या उससे अधिक समय से अपने लेबर/श्रमिक पंजीकरण कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें दिनांक 15 फरवरी 2026 के उपरांत निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जाएगा तथा ऐसे श्रमिक पंजीकृत श्रमिकों की गणना में शामिल नहीं होंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 06 एवं कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आवेदन दिनांक 15 फरवरी 2026 तक कार्यालय में ऑफलाइन तथा बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पात्र श्रमिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने बच्चों के प्रवेश हेतु समय से आवेदन सुनिश्चित करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.