TN

TotaRam News

What's Hot

WINDS योजना में देरी पर सख्त योगी सरकार

Table of Content

AWS और ARG स्थापना में देरी पर फटकार, 30 मई तक काम पूरा करने का लक्ष्य

लखनऊ। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष सं0-44-ख में Weather Information & Network Data System मौसम सूचना और नेटवर्क डेटा प्रणाली (WINDS) योजना की समीक्षा करते हुए कार्य में अत्यधिक देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में मंत्री शाही ने कहा कि योगी सरकार किसानों को सटीक मौसम आधारित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि WINDS परियोजना के माध्यम से प्राप्त मौसम डेटा का उपयोग फसल बीमा, आपदा प्रबंधन तथा कृषि योजना निर्माण में किया जाएगा, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (AWS) तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ऑटोमेटिक रेन गेज (ARG) स्थापित किए जाने हैं। योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच वित्तीय भागीदारी निर्धारित है तथा इसे वर्ष 2024-25 से आगामी पांच वर्षों तक लागू किया जा रहा है। मंत्री ने पाया कि निर्धारित समय सीमा के बावजूद एजेंसियों द्वारा कार्य अत्यंत धीमी गति से किया गया है। उन्होंने संबंधित कंपनी को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए, अन्यथा ब्लैकलिस्टिंग सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निर्देश दिए कि सभी लंबित AWS एवं ARG स्थलों का शीघ्र सत्यापन कर स्थापना कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि 30 मई तक प्रथम चरण के कार्य पूर्ण किए जाएं तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में मंत्री शाही ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलाधिकारियों के स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्य में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर टीम भेजकर स्थलों का सत्यापन कराया जाए और जहां भी समस्या हो, उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में मौसम की सटीक जानकारी किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान। ऐसे में WINDS योजना की सफलता सीधे किसानों के हित से जुड़ी है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.