TN

TotaRam News

What's Hot

जालौन क्रिकेट समर कैंप में कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने सिखाईं क्रिकेट की बारीकियां

Table of Content

डीएम ने सराहा आयोजन

राजकुमार यादव।

उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड, उरई में आयोजित क्रिकेट समर कैंप एवं क्रिकेट कोचिंग वर्कशॉप 2026 कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं डीसीए पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कैंप में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के प्रथम कोच कपिल पांडे ने खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट प्रशिक्षण, फिटनेस, अनुशासन और खेल कौशल की बारीकियों से अवगत कराया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं डीसीए जालौन के मुख्य संरक्षक जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने समर कैंप के आयोजन के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन तथा इसके संस्थापक श्याम बाबू को बधाई देते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव के कोच को प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित करना खिलाड़ियों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। इससे खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सीखने, अपनी तकनीक में सुधार करने तथा खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि डीसीए जालौन द्वारा जिले में क्रिकेट और अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजन निश्चित रूप से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके खेल को निखारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास को सफलता का आधार बनाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशक एवं डीसीए जालौन के संस्थापक श्याम बाबू ने वर्ष 2026 में प्रस्तावित विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डीसीए का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

कार्यक्रम में डीसीए जालौन के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन (भइया जी) ने क्रिकेट समर कैंप एवं कोचिंग वर्कशॉप की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर मेंये खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों दोनों के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी आवश्यक है। ऐसे शिविर खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य प्रशिक्षक कपिल पांडे ने अपने संबोधन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के शुरुआती क्रिकेट सफर से जुड़ी प्रेरणादायक यादें साझा कीं। उन्होंनेy बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद कुलदीप यादव ने निरंतर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निष्ठा के बल पर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतिभा तभी सफलता में बदलती है जब उसके साथ कठोर परिश्रम, सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली जुड़ी हो। प्रशिक्षण सत्र के दौरान खिलाड़ियों को सबसे पहले फिटनेस, वार्म-अप, स्ट्रेचिंग, रनिंग ड्रिल्स एवं शरीर को खेल के दौरान रिलैक्स रखने की तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आधुनिक क्रिकेट में तकनीकी कौशल के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान डीसीए जालौन के सचिव विकास कुमार शर्मा ने मुख्य प्रशिक्षक कपिल पांडे का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि डीसीए भविष्य में भी खिलाड़ियों के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

समारोह में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे द्वारा क्रिकेट कोच प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डीसीए जालौन की ओर से प्रदान की गई टी-शर्ट वितरित की गई। साथ ही समर कैंप में भाग ले रहे खिलाड़ियों को भी टी-शर्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर यूपीसीए के निदेशक एवं डीसीए के संस्थापक श्याम बाबू, सचिव विकास कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन, डॉ अविनाश सिंह, मुख्य प्रशिक्षक कपिल पांडे, कोच कमल सैनी, राजकुमार, आशीष कुमार, सागर यादव, ओमवीर तथा ग्राउंड्समैन रिक्की सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.