TN

TotaRam News

What's Hot

UPTET-2026 के परिणाम संबंधी प्रत्यावेदनों पर आयोग ने लिया निर्णय

Table of Content

छह सदस्यीय समिति ने प्रत्यावेदनों का परीक्षण कर आयोग को सौंपी आख्या

लखनऊ। उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के परीक्षा परिणाम में संशोधन की मांग को लेकर अनेक अभ्यर्थियों द्वारा आयोग को प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए गए थे। अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त प्रत्यावेदनों के परीक्षण एवं उनके संबंध में तथ्यात्मक आख्या प्रस्तुत करने के लिए आयोग द्वारा छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

उत्तर कुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन संबंधी प्रत्यावेदन स्वीकार्य नहीं

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि समिति ने आयोग में प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों का परीक्षण करने के बाद उन्हें चार प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुए अपनी आख्या एवं निष्कर्ष आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए। आयोग ने समिति की आख्या पर विचार करने के बाद प्रत्येक श्रेणी के संबंध में निर्णय लिया है।

पहली श्रेणी में ओएमआर उत्तर पत्रक में अनुक्रमांक अथवा प्रश्न पुस्तिका क्रमांक के गोले गलत भरने अथवा दोनों को त्रुटिपूर्ण भरने से संबंधित प्रत्यावेदन शामिल थे। आयोग ने इन प्रत्यावेदनों पर निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा के पूर्व जारी विज्ञापन, प्रवेश-पत्र, ओएमआर उत्तर पत्रक तथा कक्ष निरीक्षकों के माध्यम से अभ्यर्थियों को ओएमआर भरने और चिन्हित करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी। ओएमआर में अनुक्रमांक एवं प्रश्न पुस्तिका क्रमांक सही ढंग से भरने के संबंध में आवश्यक सावधानियां भी स्पष्ट रूप से बताई गई थीं।

अभ्यर्थियों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि ओएमआर उत्तर पत्रक में अनुक्रमांक अथवा प्रश्न पुस्तिका क्रमांक नहीं भरने अथवा गलत भरने की स्थिति में ओएमआर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। चूंकि मूल्यांकन एवं स्कोर प्रोसेसिंग की प्रक्रिया पूर्णतः स्वचालित है, इसलिए इस संबंध में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी हैं। आयोग ने परीक्षा से पूर्व जारी निर्देशों तथा विभिन्न न्यायालयों द्वारा ओएमआर मूल्यांकन के संबंध में दिए गए निर्णयों के आलोक में इस श्रेणी में मांगा गया अनुतोष स्वीकार किए जाने योग्य नहीं पाया।

नार्मलाईजेशन एवं उत्तर कुंजी से संबंधित प्रत्यावेदनों पर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। परीक्षा से पूर्व विज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया था कि यदि परीक्षा एक से अधिक दिनों अथवा पालियों में आयोजित होती है तो अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए नार्मलाईजेशन प्रक्रिया लागू की जाएगी।

विभिन्न पालियों में प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में संभावित अंतर को ध्यान में रखते हुए स्कोर तैयार करने के लिए वैज्ञानिक एवं सॉफ्टवेयर आधारित नार्मलाईजेशन प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया में कुछ अभ्यर्थियों के अंक कम तथा कुछ के अंक अधिक होना स्वाभाविक है। आयोग ने श्रेणी संख्या-2 एवं 3 के अंतर्गत नार्मलाईजेशन प्रक्रिया से प्राप्त स्कोर में परिवर्तन अथवा उत्तर कुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन की मांग को स्वीकार्य नहीं पाया है।

चौथी श्रेणी के अंतर्गत सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि अथवा वर्ग/श्रेणी में हुई त्रुटियों से संबंधित प्रत्यावेदनों पर आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों से प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए आयोग के पोर्टल के माध्यम से शीघ्र ही ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा परीक्षण के उपरांत संशोधित प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आयोग द्वारा UPTET-2026 के परिणाम से संबंधित प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों का समिति के माध्यम से परीक्षण कराया गया और उपलब्ध तथ्यों, परीक्षा के पूर्व जारी निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर निर्णय लिया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि प्रमाण पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि अथवा वर्ग/श्रेणी से संबंधित त्रुटि होने पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद निर्धारित समय में अपना आवेदन प्रस्तुत करें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.