TN

TotaRam News

What's Hot

गोमती पुस्तक महोत्सव 2026: लखनऊ विश्वविद्यालय में साहित्य, संगीत और कविता से सजा पांचवां दिन

Table of Content

डॉ. हरिओम ने साझा किए साहित्यिक अनुभव; मालिनी अवस्थी और यतींद्र मिश्र ने ‘संगीत, साहित्य और जेन जी’ पर किया संवाद

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव के पांचवें संस्करण के पांचवें दिन साहित्य, कहानी, रंगमंच, विज्ञान, संगीत और कविता से जुड़े कार्यक्रम हुए। चिल्ड्रन्स कॉर्नर में करीब 1,100 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। ‘लेखक से मिलिए’ में डॉ. हरिओम ने अपने साहित्यिक अनुभव साझा किए। वहीं मालिनी अवस्थी और यतींद्र मिश्र ने ‘संगीत, साहित्य और जेन जी’ विषय पर संवाद किया। हिंदी दिवस पर विशेष कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ।

दास्तानगोई से विज्ञान तक बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

चिल्ड्रन्स कॉर्नर में दास्तानगो आस्था और तस्नीम ने बच्चों को कहानी सुनाई। इसके बाद रंजीता और राहुल ने ‘रंगमंच: कल्पना और अभिनय’ के माध्यम से बच्चों को अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया। विज्ञान सत्र में प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाया गया। ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय एवं कविता पाठ’ में विद्यार्थियों ने नागार्जुन, कबीर और रवींद्रनाथ टैगोर सहित विभिन्न कवियों की रचनाएं प्रस्तुत कीं। प्रतिभागियों को एनबीटी की पुस्तकें, उपहार और प्रमाण-पत्र दिए गए।

डॉ. हरिओम ने साझा किए साहित्यिक अनुभव

‘लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम में डॉ. हरिओम ने लेखन, प्रशासन और रचनात्मक प्रक्रिया पर बातचीत की। कार्यक्रम का समन्वय एनबीटी के हिंदी संपादक डॉ. ललित किशोर मंडोरा ने किया। डॉ. हरिओम ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के साथ साहित्य के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन समाज और लोगों से जुड़ाव उनके लेखन को निरंतर अनुभव और विषय देता है। उन्होंने कहानी, कविता और ग़ज़ल लेखन की प्रक्रिया पर चर्चा की तथा कबीर, तुलसीदास और ग़ालिब जैसे रचनाकारों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और तीन पुस्तकों का अनुवाद हुआ है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गीत भी प्रस्तुत किए।

‘संगीत, साहित्य और जेन जी’ पर मालिनी अवस्थी और यतींद्र मिश्र का संवाद

संवाद में मालिनी अवस्थी और यतींद्र मिश्र ने नई पीढ़ी की सोच, संगीत में बदलाव, गुरु-शिष्य परंपरा और साहित्य में अनुशासन पर चर्चा की। मालिनी अवस्थी ने लखनऊ से अपने जुड़ाव और लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदलने के बावजूद सीखने की इच्छा बनी रहती है। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा से जुड़े अनुभव साझा करते हुए दादरा की प्रस्तुति भी दी।

यतींद्र मिश्र ने नई पीढ़ी से संवाद और विभिन्न पीढ़ियों के बीच समझ को महत्वपूर्ण बताया। दोनों वक्ताओं ने साहित्य और संगीत को युवाओं से जोड़ने के लिए संवाद और प्रस्तुति के बदलते तरीकों की आवश्यकता पर जोर दिया।

हिंदी दिवस पर विशेष कवि सम्मेलन

हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का संचालन फरीदाबाद के कवि मंजीत सिंह ने किया। चिराग़ जैन, पंकज प्रसून, सर्वेश अस्थाना, डॉ. मालविका हरिओम और मनीषा शुक्ला ने काव्य पाठ किया।

मनीषा शुक्ला ने कहा— “जीवन इक अभ्यास है, अनुभव एक किताब।”

सर्वेश अस्थाना ने साहस और संघर्ष को अपनी पंक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। चिराग़ जैन ने हिंदी कविता और कवि के संघर्ष को केंद्र में रखा। अन्य कवियों की प्रस्तुतियों ने भी श्रोताओं की सराहना बटोरी।

संगीत और नृत्य से सजी शाम

महोत्सव की शाम में ‘बज़्म-ए-इश्क़’ में हज़रत अमीर ख़ुसरो की रचनाओं ‘अरी सखी मोरे पिया घर आए’ और ‘छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाइके’ को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नृत्य निर्देशन एवं कोरियोग्राफी डॉ. सुरभि शुक्ला ने की। तबले पर डॉ. राजीव शुक्ला तथा संगीत संयोजन एवं गायन में पंडित रवि नागर ने संगत की। इसके बाद आकाशवाणी दिल्ली के युवा कलाकार देवानंद झा ने गायन प्रस्तुति दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.