TN

TotaRam News

What's Hot

UPESSC Principal Recruitment 2026: प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 21 जुलाई से आवेदन शुरू

Table of Content

ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 अगस्त तक अंतिम तिथि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य पद के 111 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या-02/2026 जारी कर दिया है। आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

आयोग के अनुसार, प्राचार्य पद पर आवेदन के लिए OTR आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रणाली (OTR Based Online Application System) लागू की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले जारी विस्तृत विज्ञापन में दी गई पात्रता, आयु सीमा, वेतनमान, परीक्षा योजना, आवेदन शुल्क, रिक्तियों का विवरण और अन्य आवश्यक निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना होगा।

21 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करें। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग अभ्यर्थियों की पात्रता को लेकर अलग से कोई परामर्श उपलब्ध नहीं कराएगा। इसलिए उम्मीदवार विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को पूरा करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हिंदी और अंग्रेजी में यूजर मैनुअल तथा प्रशिक्षण वीडियो (Tutorial Videos) भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए हैं। अभ्यर्थी आवेदन से पहले इनका अवलोकन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.)/आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 21 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026
  • प्राचार्य पद भर्ती परीक्षा की तिथि: 24 सितंबर 2026

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन देख सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.