TN

TotaRam News

What's Hot

UP Weather Update: तेज आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट

Table of Content

संजय मिश्र।

देवरिया/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते भीषण गर्मी से लोगों को अस्थायी राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की थी, साथ ही कुछ क्षेत्रों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई थी।

प्रयागराज में दिनभर तेज धूप और उमस के कारण तापमान लगभग 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ बादल छा गए, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कानपुर में भी शाम करीब तीन बजे तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के नाउकास्ट के अनुसार प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़, बांदा, कौशांबी समेत आसपास के क्षेत्रों में मध्यम आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

देवरिया: तेज आंधी-बारिश के बीच पुलिस ने किया राहत कार्य

देवरिया जिले में तेज आंधी-बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम के अचानक बदलने से जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए एसपी अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाया और जेसीबी मशीनों की सहायता से यातायात बहाल कराया। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। पुलिस की तत्परता से जल्द ही यातायात सामान्य हो गया। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर या नजदीकी थाने से संपर्क करने की अपील की है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “UP Weather Update: तेज आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

PM Modi ने अली फलिह कादिम अल-जैदी को इराक का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

डेस्क। PM Narendra Modi ने इराक के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर फलिह कादिम अल-जैदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत इराक के साथ अपने दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को अत्यंत महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। नरेंद्र मोदी...

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने कथित मास्टरमाइंड P.V. Kulkarni को पुणे से किया गिरफ्तार

दिल्ली। देशभर में चर्चा में रहे NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने मामले के कथित मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। CBI के मुताबिक, कुलकर्णी पुणे में केमिस्ट्री के लेक्चरर के रूप में कार्यरत था और NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ा हुआ था,...

CWG 2026 Preparation India: ग्लासगो खेलों के लिए भारत की तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक

डेस्क। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारत की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी हितधारकों के बीच सुचारू समन्वय सुनिश्चित करने और 2026 राष्‍ट्रमंडल खेल की तैयारी...

Yogi Government Relief Scheme: लखीमपुर खीरी में आपदा पीड़ित परिवार को मिला सहारा

सीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री, परिजनों को बंधाया ढांढस लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। मकान की छत भरभराकर गिरी और उसके नीचे दबकर 40 वर्षीय रतिराम पुत्र दीना की दर्दनाक मौत हो...

LDA Green Corridor Phase 4: वेलनेस सिटी कनेक्टिविटी होगी मजबूत

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना का निरीक्षण कर दिये निर्देश लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर का चौथा चरण वेलनेस सिटी के लिए बेहद खास होने वाला है। शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर वेलनेस सिटी की कनेक्टिविटी को नयी रफ्तार देगा। इसके लिए योजना के 04 मुख्य मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.