TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने होम-स्टे संचालकों को दिया प्रशिक्षण, रूरल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Table of Content

‘विजिट माय स्टेट’ अभियान में प्रदेश के होम-स्टे निभाएंगे अहम भूमिका- जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रूरल टूरिज्म को नई पहचान देने और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग के अंतर्गत संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) में प्रदेशभर से आए होम-स्टे संचालकों के लिए 14 से 18 जुलाई तक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 35 प्रतिभागियों को होम-स्टे के प्रभावी संचालन, आधुनिक पर्यटन कौशल और उत्कृष्ट आतिथ्य सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह पहल सरकार के ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान को गति देने के साथ ही ‘आतिथ्य से आत्मनिर्भरता’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नवाचार, कौशल विकास और स्थानीय युवाओं के सशक्तिकरण पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल अधिकांश होम-स्टे संचालक युवा हैं, जिन्होंने औपचारिक शिक्षा के बाद पर्यटन विभाग के सहयोग से स्वरोजगार के रूप में होम-स्टे संचालन को अपनाया है। विभाग के सतत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से युवा सफल होम स्टे संचालक बन रहे हैं। यह पहल उन्हें रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह दिखा रही है।’

होम स्टे संचालन की सीखी बारीकियां 

होम-स्टे संचालकों को पेशेवर आतिथ्य सेवा प्रदाता बनाने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें व्यवसाय को सफल बनाने के हर पहलू की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कम लागत में प्रभावी मार्केटिंग, होम-स्टे की ब्रांडिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रचार के गुर सिखाए। अतिथियों के पंजीकरण, शिकायत निवारण, सेवा प्रबंधन, टैरिफ निर्धारण, मूल्य तय करने और लागत नियंत्रण की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में हाउसकीपिंग, रखरखाव, आकर्षक इंटीरियर, ऊर्जा संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के उपयोग पर विशेष जोर रहा। 

इसके अलावा, होम स्टे संचालकों को बेहतर आतिथ्य सेवा, व्यक्तित्व विकास, ग्रूमिंग, स्थानीय व्यंजनों और जैविक उत्पादों के मानकीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, टेबल एटीकेट और सेवा प्रोटोकॉल की बारीकियां भी बताई गईं। डिजिटल भुगतान, स्थानीय पर्यटन स्थलों की जानकारी और प्रभावी प्रस्तुतीकरण का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का मूल्यांकन तथा प्रमाण-पत्र वितरण और फार्म विजिट के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में प्रयागराज, फर्रुखाबाद, अंबेडकरनगर, महराजगंज, बिजनौर, सहारनपुर, ललितपुर, लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, वाराणसी, महोबा, बांदा और चित्रकूट के होम स्टे संचालक शामिल हुए।  

‘विजिट माय स्टेट’ में सहायक होम-स्टे मॉडल- मंत्री 

 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर देशी-विदेशी पर्यटकों की लगातार बढ़ती आमद के साथ होम-स्टे मॉडल भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इससे न केवल पर्यटकों के लिए ठहरने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, बल्कि उन्हें स्थानीय कला, संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन और ग्रामीण जीवन शैली को करीब से जानने-समझने का अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पर्यटकों को उत्तर प्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में प्रशिक्षित और गुणवत्तापूर्ण होम-स्टे संचालक इस पहल को नई गति देने के साथ प्रदेश की पर्यटन अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगे।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.